चेहरे पर अक्सर ड्राईनेस नजर आती है। इसका कारण होता है मौसम का बदलाव। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम के बदलने की वजह से वातावरण में नमी कम होने लगती है। इसका असर हमारे चेहरे पर सबसे ज्यादा दिखाई देता है। साथ ही, त्वचा पर सफेद दाग नजर आते हैं। उसे छिपाने के लिए हम अक्सर बाजार में मिलने वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, ताकि स्किन की ड्राईनेस को कम कर सके। लेकिन इसका असर कुछ ही समय चेहरे पर दिखाई देता है। इस बार आप चेहरे पर दही का इस्तेमाल करें। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।
दही को चेहरे पर कैसे लगाएं
- दही- 2 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- ओट्स - 1 चम्मच
दही के पैक को बनाने का तरीका
- इसके लिए पहले आपको एक बर्तन में ओट्स को रातभर भिगोकर रखना है।
- फिर अगली सुबह इसका पेस्ट तैयार करना है।
- अब इसमें दही और शहद को मिक्स करना है।
- आप इसमें गुलाबजल को मिक्स कर सकती हैं।
- फिर इसे पेस्ट को थोड़ी देर छोड़ दें।
फेस पैक इस्तेमाल करने का तरीका
- इस पेस्ट को लगाने के लिए चेहरे को साफ करें।
- अब इसे एक ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं।
- फिर इसे 10 से 20 मिनट लगा रहने दें।
- इसके बाद चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें।
- फिर गुनगुने पानी से इसे साफ करें।
- शहद त्वचा को निखारने और चमकदार बनाने में मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी। वहीं दही चेहरे को नमी देगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
- दही में लैक्टिक एसिड होता है, सेंसिटिव स्किन पर इसका इस्तेमाल कम करें।
- इस नुस्खे को हफ्ते में 1 ही बार ही ट्राई करें।
- दही में किसी भी नई चीज को मिलाने से पहले पैच टेस्ट करें, ताक वो आपकी स्किन पर एलर्जी न करें।
इस तरह से आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे की ड्राईनेस कम हो जाएगी।
इसे भी पढें: उम्र से पहले चेहरे की स्किन लगी है लटकने, तो इन टिप्स को करें फॉलो
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहल पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों