पार्लर जैसा निखार अब घर पर, नारियल के बुरादे का ऐसे करें चेहरे के लिए इस्तेमाल, होगा फायदा

अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई घरेलू नुस्खे आजमाती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक और ऐसे खास नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस खास नुस्खे के बारे में।
चेहरे के लिए नारियल का बुरादा
एक्सपर्ट ने बताया कि चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर में जाकर अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट लेती है, लेकिन अब आप घर पर रहकर पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं। इसके लिए आपको नारियल के बुरादे का इस्तेमाल करना होगा। इससे आप खास स्क्रब तैयार कर सकती हैं। नारियल के बुरादे से स्क्रब बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी। जैसे -

स्क्रब बनाने के लिए सामग्री -
- नारियल का बुरादा
- दही
- शहद
- मलाई
स्क्रब बनाने का तरीका
- घर पर रहकर नारियल के बुरादे से आप आसानी से स्क्रब बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी साफ कटोरी में नारियल के बुरादे को लें।
- अब उसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिला दें।
यह भी पढ़ें- Lip Scrub for Winter: विंटर में ड्राई Lips के लिए ट्राई करें ये 3 नेचुरल स्क्रब
- दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें, उसके बाद उसमें थोड़ा शहद और थोड़ी मलाई ऐड कर दें।
- अब ऊपर से थोड़ा कैस्टर ऑयल मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंट ले।
- इस मिश्रण को तब तक फेंटे, जब तक की यह गाढ़ा न हो जाए।
![2 - 2025-12-23T181713.000]()
- अब आप इस स्क्रब को अपने चेहरे पर 25 मिनट के लिए लगाकर रखें।
- थोड़ी देर के बाद आप हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
- इससे आपकी स्किन पर जमी टैनिंग कम होगी और चेहरा खूबसूरत बनेगा।
- आप इस स्क्रब का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप इसे पहली बार आजमा रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद इसका उपयोग करें।
यह भी पढ़ें- Winter Skin Care: सर्दियों में घर पर बनाएं 2 नेचुरल फेस स्क्रब, ड्राई स्किन की समस्या होगी दूर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
