Winter Skin Care: सर्दियों में घर पर बनाएं 2 नेचुरल फेस स्क्रब, ड्राई स्किन की समस्या होगी दूर

ड्राई स्किन की समस्या सर्दियों के मौसम में अक्सर होती है। इसकी वजह हवा और बदलता मौसम का तापमान होता है। इसकी वजह से हमारी स्किन पर सफेद निशान भी नजर आते हैं। इसे दूर करने के लिए जरूरी है कि आप फेस पर स्क्रब का इस्तेमाल करें। फेस स्क्रब से चेहरा साफ नजर आएगा। साथ ही चेहरे का ग्लो भी बना रहेगा। इसके लिए आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करके फेस स्क्रब को 2 अलग तरीके से बनाकर तैयार कर सकती हैं, जिससे आपकी स्किन का ग्लो बना रहे।
कॉफी और नारियल तेल स्क्रब (Coffee And Coconut Oil Scrub)
कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएट करने में बेहतरीन है, जबकि नारियल तेल उसे गहराई से मॉइश्चराइज करता है। इसलिए आप इन दोनों चीजों को साथ में इस्तेमाल करके फेस स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि स्किन सॉफ्ट रहे।
कॉफी और नारियल तेल स्क्रब बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको 1 बड़ी चम्मच पिसी हुई कॉफी चाहिए।
- इसमें आपको 1 चम्मच नारियल तेल को मिक्स करना है।
- इसमें थोड़ी सी पीसी हुई चीनी को डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- फिर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
- हल्के हाथों से अपने चेहरे पर इसकी मसाज करें।
- फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें।
- कॉफी डेड स्किन सेल्स को हटाती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जिससे चेहरे पर तुरंत निखार आता है। नारियल तेल सर्दियों में त्वचा को फटने से बचाता है।
ओट्स और शहद का स्क्रब (Oats And Honey Scrub)
ओट्स त्वचा के लिए अच्छा होता है और शहद त्वचा में नमी को लॉक करता है। इसलिए आप इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप घर पर स्क्रब को तैयार करके चेहरे पर लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा
ओट्स और शहद का स्क्रब बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच ओट्स के लेने हैं।
- इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- फिर इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध डालना है।
- इन सभी चीजों को मिक्स करके दरदरा पीस लेना है।
- इसका पेस्ट बनाएं और चेहरे पर अप्लाई करें।
- फिर हल्के हाथों से चेहरे को स्क्रब करें।
- इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें।
- ओट्स त्वचा को शांत करते हैं और जलन या रेडनेस कम करते हैं। शहद त्वचा को कोमल और हाइड्रेटेड बनाए रखता है, जिससे ड्राई स्किन की समस्या खत्म होती है।
इस तरह से आप घर पर स्क्रब को बनाकर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन पर ग्लो नजर आता है। साथ ही चेहरे की सुंदरता बढ़ती है।
यह भी पढ़ें- Badam Oil For Dry Skin: ड्राई स्किन की समस्या होगी दूर, चेहरे पर लगाएं बादाम का तेल; जानें फायदे
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।