नेचुरल मॉइस्चराइजर है नारियल तेल, हेल्दी स्किन के लिए इन तरीकों से करें इस्तेमाल

बदलते मौसम का प्रभाव सबसे पहले हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। सर्दियों के मौसम में स्किन की ड्राईनेस बढ़ जाती है, जिससे चेहरा बेजान नजर आने लगता है। ड्राइनेस से बचने के लिए महिलाएं बार-बार कॉस्मेटिक क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, यह एक समय तक ही रहता है, इसके बाद दोबारा से स्किन ड्राई होने लगती है। बार-बार अपनी त्वचा का ख्याल रखना हर किसी की बस की बात नहीं होती। ऐसे में कॉस्मेटिक क्रीम की जगह आप नेचुरल तरीका आजमा सकती हैं।
बता दें कि कई ऐसे ऑयल हैं, जो नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पूरे दिन मॉइश्चराइज रहेगी। साथ ही, चेहरा सॉफ्ट और स्मूथ भी हो जाएगा। हम बात कर रहे हैं नारियल तेल की, जिसे महिलाएं अपनी स्किन केयर रूटीन में कई तरीके से शामिल करती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट विजय के अनुसार, नारियल तेल नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता हैं, इससे होममेड मॉइश्चराइजर क्रीम भी तैयार किया जा सकता है हैं। हालांकि, मॉइस्चराइजर के रूप में इसका इस्तेमाल कर रही हैं तो अप्लाई करने का तरीका सही होना चाहिए।
मॉइस्चराइजर क्रीम बनाएं

सामग्री
- अनरिफाइंड कोकोनट ऑयल- 1 कप
- विटामिन ई कैप्सूल-1/2 चम्मच
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल-1 से 3 बूंद (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले नारियल तेल को अच्छी तरह पिघलने दें। इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमें अनरिफाइंड नारियल तेल के जार को डाल दें। गर्माहट की वजह से नारियल तेल तुरंत पिघल जाएगा।
- पिघलने के बाद नारियल तेल को एक बाउल में निकाल लें और उसमें विटामिन ई कैप्सूल और एसेंशियल ऑयल को मिक्स कर दें। आप चाहें तो लैवेंडर ऑयल की जगह अन्य किसी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो आपकी स्किन के लिए बेस्ट है। इन सभी चीजों को एक साथ मिक्स करने के बाद किसी एयरटाइट जार या फिर बोतल में स्टोर कर लें। ध्यान रखें कि बॉटल या जार पूरी तरह से साफ और सूखा हुआ होना चाहिए। ठंडा होने के बाद यह बिल्कुल मॉइस्चराइजर क्रीम की तरह नजर आएगा।
- इसे आप रोजाना मॉइस्चराइजर क्रीम की तरह फेस और बॉडी पर इस्तेमाल कर सकती हैं। कोशिश करें कि हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे लगाएं, ताकि बॉडी में यह अच्छी तरह अब्सॉर्ब हो जाए। आपकी स्किन सर्दियों में अधिक ड्राई हो जाती हैं तो नारियल से बने इस मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें।
इसे भी पढ़ें:झाइयों के कारण काले दिखते हैं होंठ, अपनाएं ये 5 टिप्स
नारियल तेल लगाने का तरीका

कई महिलाएं सर्दियों के मौसम में फेस वॉश के बाद नारियल तेल डायरेक्ट अपने चेहरे पर लगा लेती हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली या फिर नॉर्मल है तो ऐसा बिल्कुल ना करें। दरअसल इस स्किन टाइप में फोरहेड और नाक वाले हिस्से पर ऑयल मौजूद होता है। इसलिए नारियल तेल को सबसे पहले गाल पर अप्लाई करें और अच्छी तरह मसाज करें, जब तेल हल्का कम हो जाए तो उसी हाथ से नाक और फोरहेड वाले हिस्से का मसाज करें। ऐसा करने से स्किन हेल्दी दिखेगी।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: शरीर की ड्राईनेस कम करेगा ये होममेड 'एलोवेरा जेल बॉडी स्क्रब'
ध्यान रखें ये जरूरी बातें
- अगर आप नारियल तेल को मॉइस्चराइजर के रूप में लगा रही हैं तो सबसे पहले फेस वॉश कर लें। इसे लगाने से पहले चेहरे की गंदगी, डेड सेल और बैक्टीरिया को पूरी तरह से साफ कर लें।
- अगर आपकी स्किन हद से ज्यादा सेंसिटिव है और आपको लगता है कि इससे एलर्जी हो सकती हैं तो अप्लाई करने से पहले चेक कर लें। इसके लिए सबसे पहले थोड़ा सा अनरिफाइंड नारियल तेल हाथों में लें और उसे जॉ लाइन वाले हिस्से पर अप्लाई करें। लगाने के बाद 24 घंटे तक इंतजार करें। इससे अगर आपको किसी तरह की समस्या नहीं हुई तो समझ जाए कि यह आपकी स्किन के लिएसुरक्षित है।
- नारियल तेल को आप नॉर्मल स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इसे दिन में एक बार सुबह और रात में चेहरा धोने के बाद लगाएं। अगर आपके चेहरे पर ड्राई पैच हैं, तो इन क्षेत्रों पर नारियल तेल को स्पॉट ट्रीटमेंट के रूप में लगाएं।
- अगर नारियल तेल के उपयोग से आपके चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे या फिर मुंहासे निकलने लगे तो इसे लगाना तुरंत बंद कर दें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह अन्य आर्टिकल और ब्यूटी टिप्स जानने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।