सर्दियों में Korean Glass Skin चाहिए, रात में लगाना शुरू कर दें Bharti Singh का यह स्पेशल नाइट जेल
-1795933499930.webp)
How To Get Korean Glass Skin (Image Credit- Magnific/Instagram/Bharti Singh)
सर्दियों में ठंडी हवा का असर चेहरे पर भी दिखने लगता है। कभी स्किन बहुत ड्राई हो जाती है, तो कभी चेहरा पहले जैसा फ्रेश नहीं दिखता है। ऐसे में कई महिलाएं कोरियन स्टार्स जैसी ग्लोइंग, सॉफ्ट और ग्लास स्किन पाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने लगती हैं। दरअसल, इन दिनों Korean Glass Skin का ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा ही ग्लो चाहती हैं और घर पर बना कोई नुस्खा ट्राई करना चाहती हैं, तो भारती सिंह का बताया एक नाइट जेल ट्राई कर सकती हैं।
कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने YouTube चैनल पर एक खास नाइट जेल बनाने का तरीका शेयर किया है। उनका कहना है कि वह रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह जेल किन चीजों से बनेगा और इसे लगाने का सही तरीका क्या है?
Image Credit- Magnific
कोरिन ग्लास स्किन पाने के लिए कैसे बनाएं भारती सिंह का नाइट जेल?
इस जेल को बनाने के लिए आपको घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों की जरूरत होगी। इसे बनाने में ज्यादा सामान भी नहीं लगता है। जैसे-
- अलसी के बीज- 2 बड़े चम्मच
- पानी- 1 कप
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- विटामिन ई कैप्सूल- 2
- गुलाब जल- 1 से 2 बड़े चम्मच
- ग्लिसरीन- आधा से 1 चम्मच
आप एक बार में जितना जेल बनाना चाहती हैं, उसी हिसाब से इन चीजों की मात्रा कम या ज्यादा कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: सिर्फ ₹5 में शीशे जैसा चमकेगा चेहरा, सर्दियों में फॉलो करें ये देसी नुस्खा
कैसे तैयार करें घर पर नाइट जेल?
भारती सिंह का जेल बनाने का तरीका काफी आसान है। बस आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। जैसे-
- सबसे पहले एक पैन में 1 कप पानी डालें।
- अब इसमें अलसी के बीज मिलाकर मीडियम फ्लेम पर पकने दें।
- अलसी को तब तक पकाएं, जब तक पानी गाढ़ा और चिपचिपा न हो जाए।
- जब इसका टेक्सचर जेल जैसा दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें।
- अब इसे छान लें। इससे अलसी के बीज अलग हो जाएंगे और आपको जेल मिल जाएगा। इसे कुछ देर ठंडा होने दें।
- जब अलसी का जेल ठंडा हो जाए, तो इसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल, ग्लिसरीन और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- अब इस जेल को किसी साफ और सूखे जार या बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें।
रात में इस तरह लगाएं भारती सिंह का नाइट जेल
भारती सिंह इस जेल को नाइट क्रीम की तरह इस्तेमाल करती हैं। वह रात में सोने से पहले चेहरा धोती हैं और फिर पूरे चेहरे पर इस जेल को लगाती हैं। आप भी इसे अपने रात के स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। बस इसे लगाने से पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। इसके बाद थोड़ा-सा जेल लेकर चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें कि इसे आंखों के आसपास नहीं लगाना है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको ग्लास स्किन मिल सकती है।
Image Credit- AI
पहली बार लगा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप इस जेल का इस्तेमाल पहली बार कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- पहली बार इस जेल का इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें।
- अगर खुजली, जलन या लाल निशान दिखें, तो इसे चेहरे पर न लगाएं।
- चेहरे पर कोई कट या घाव के निशान हैं, तो भी इसे न लगाएं।
- नियमित रूप से इसका रात में इस्तेमाल करें।
- बाहर जाने पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- ग्लास स्किन पाने के लिए खाने-पीने पर भी ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।