आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना आजकल आम बात है। इसे ठीक करने के लिए तरह -तरह के ट्रीटमेंट करते हैं। इसके लिए आपको मार्केट में कई अंडर-आई प्रोडक्ट्स भी मिल जाएंगे। बात अगर इन महंगे प्रोडक्ट्स की करें तो मार्केट में मिलने वाले ये प्रोडक्ट्स त्वचा के बेहद नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं।
बता दें कि आंखों के नीचे की त्वचा चेहरे की स्किन से बेहद नाजुक होती है। इसका पी.एच लेवल भी चेहरे की बाकी त्वचा से अलग होता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जो आपकी आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को कम करने के काम आएगा। साथ ही बताएंगे इन घरेलू चीजों के फायदे।
आवश्यक सामग्री
- बेसन
- गुलाब जल
- चावल का आटा

बेसन के फायदे
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- बता दें कि स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए भी बेसन बेहद फायदेमंद होता है।
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
गुलाब जल के फायदे
- गुलाब जल त्वचा पर एक नेचुरल टोनर का काम करता है।
- साथ ही यह त्वचा को लचीला बनाने में मदद करता है।
- गुलाब जल पोर्स का साइज बड़ा होने से रोकता है और उसमें जमी प्रदूषण के कारण गन्दगी को खत्म करने में मदद करता है।

चावल के आटे के फायदे
- चावल के आटे में पहले से ही स्किन-व्हाइटनिंग गुण मौजूद होता है।
- इसके अलावा चावल का आटा स्किन के डेड सेल्स को भी रिमूव करता है।
- साथ ही स्किन को रिपेयर करने में भी बेहद मददगार साबित होता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच बेसन की डालें।
- इसमें आप कम से कम 1 से 2 चम्मच गुलाब जल की डालें।
- इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- मिक्स करने के बाद आप इसे आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स पर लगा लें।
- आंखों के नीचे लगाने के लिए आप पतले ब्रश की मदद ले सकती हैं।
- करीब 15 से 20 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगा रहने दें।
- कॉटन की मदद से आप आंखों के नीचे लगे इस पेस्ट को साफ कर लें।
- इसके बाद पानी की मदद से आंखों के नीचे के अंडर-आई एरिया को साफ कर लें।
- इस घरेलू नुस्खे को आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम करने का यह घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों