Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

Homemade Hair Mask: क्रिसमस पार्टी के एक हफ्ते पहले बालों में लगा लें ये खास हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

Homemade Hair Mask: अगर आप भी क्रिसमस पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अब आप कुछ दिनों पहले एक खास हेयर मास्क का इस्तेमाल कर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।  
Updated:- 2025-12-15, 21:39 IST
image

क्रिसमस कुछ ही दिनों में आने वाला है, ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने क्रिसमस पार्टी लुक को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। अगर आप भी इस साल क्रिसमस के दिन अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ खास टिप्स और उपाय को अपनाकर अपने बालों की खूबसूरती को डबल कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से क्रिसमस के पहले बालों को खूबसूरत बनाने का तरीका।

होममेड खास हेयर मास्क

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में क्रिसमस पार्टी शुरू होने वाली है और ऐसे में क्रिसमस के दिनों में अधिकतर महिलाएं अपने लुक को खास और बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी क्रिसमस पार्टी से पहले अपने बालों को खूबसूरत बनाने का सोच रही हैं, तो घर पर रहकर एक खास हेयर मास्क बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे - 

INS  - 2025-12-15T211048.097

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री

मास्क बनाने का तरीका

  • इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए पहले सबसे पहले एक पके हुए केले को मिक्सर में अच्छी तरह मैश कर लें।
  • अब इसमें थोड़ा ओट्स का पाउडर मिला दें। ओट्स पाउडर बनाने के लिए ओट्स को मिक्सर में पीस सकते हैं।
  • अब इसमें दो बड़े चम्मच दही और थोड़ा जैतून का तेल मिक्स कर मिला लें।
  • सभी को मिलाने के बाद इस मिश्रण में थोड़ा अंडे के अंदर का हिस्सा मिक्स कर दें।
  • अब सभी को फेंट लें। आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है।


    INS  - 2025-12-15T210937.737

इन बातों का रखें ध्यान

इस हेयर मास्क को आप अपने बालों पर लगा सकती हैं। इसको स्कैल्प और बालों पर लगाने के लिए आप ब्रश की मदद ले सकती हैं। इसे आप अपने बालों पर कम से कम 1 घंटे तक लगाकर रखे, उसके बाद साफ पानी से बालों को धो लें। बाल धोने के लिए आप माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप ऐसा क्रिसमस पार्टी के एक हफ्ते पहले करती हैं, तो इससे आपको बालों में फर्क देखने को मिल सकता है।  

यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: कर्ली बालों के लिए स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।