Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:13 AM IST

Mango Facial At Home: आम के साथ इन चीजों को मिलाकर घर पर करें फेशियल, मिनटों में मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

Facial At Home: घर पर मौजूद चीजें स्किन के लिए बाहरी प्रोडक्ट्स से ज्यादा फायदेमंद होती हैं। वहीं यह आपके काफी सारे पैसे भी बचाने में मदद करती है।
Updated:- 2024-07-16, 12:39 IST
how to do mango facial

How To Do Mango Facial At Home : खूबसूरत हम सभी दिखना चाहते हैं। इसके लिए हमें स्किन का भी समय-समय पर जरूरत अनुसार ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसे ही रोजाना स्किन केयर रूटीन के अलावा भी त्वचा को देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आप चेहरे की मसल्स को रिलैक्स करने और अंदरूनी निखार को बाहर लाने के लिए फेशियल कर सकती हैं।

बदलते मौसम में स्किन भी बदलती है। ऐसे में आप बाहरी प्रोडक्ट्स की जगह घर पर मौजूद चीजों से फेशियल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं चेहरे पर ग्लो लाने के लिए किस तरह से और किन चीजों की मदद से किया जा सकता है फेशियल।

स्टेप 1 

facial at home with besan

  • सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें। 
  • इसके बाद आप एक बाउल में 2 से 3 चम्मच बेसन के साथ में आम के गूदे को मिला लें।
  • इन दोनों को आपस में मिक्स करने के बाद में आप चेहरे पर हल्के हाथों के दबाव से मसाज करते हुए इसे लगायें।
  • यह चेहरे की त्वचा पर क्लींजर की तरह से काम करेगा।
  • अब चेहरे को साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें: K-Obsessed : खीरे के इस्तेमाल से कोरियन जैसा चमकेगा चेहरा, जानें कैसे

स्टेप 2 

mango pulp

  • इसके बाद एक आम के गूदे को बाउल में डालें।
  • इसमें 1 से 2 चम्मच शहद और कच्चा दूध मिला लें।
  • इन सभी को मिक्स करके चेहरे पर 5 मिनट तक मसाज करें।
  • चेहरे पर मसाज करने से यह एक फेस स्क्रब की तरह पोर्स को डीप क्लीन करने में मदद करेगा।
  • इसके बाद चेहरे को साफ पानी की मदद से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: Oily Skin : बेसन का यह उपाय करेगा आपके चेहरे पर मौजूद पोर्स को साफ

स्टेप 3 

besan on face as facial

  • गर्मी के मौसम में स्किन को कुलिंग इफेक्ट देना जरूरी होता है।
  • यह फेस स्क्रब के कारण चेहरे के खुले हुए पोर्स को बंद करने में मदद करेगा।
  • इसके लिए एक बाउल में आम के गूदे के साथ एलोवेरा जेल को मिला लें।
  • इन दोनों को मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगा लें।
  • लगभग 15 मिनट लगा रहने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • अब आप अपना नार्मल स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें।

 

अगर आपको त्वचा की देखभाल करने के लिए घर पर फेशियल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।