
जब भी पार्टी या फंक्शन में जाने की बात आती है तो महिलाएं अपने लुक को लेकर पजेसिव हो जाती हैं। उन्हें समझ नहीं आता की वो किस आउटफिट के साथ कौन सा हेयर स्टाइल ट्राई करें ताकि वो खूबसूरत दिखाई दें। अगर आपको भी पार्टी में अच्छा दिखना है तो हेयर स्ट्रेटनर के साथ आप डिफरेंट हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
इसका इस्तेमाल आप छोटे और बड़े बालों के लिए कर सकते हैं। अगर आप कॉलेज जाती हैं तो स्ट्रेटनर का प्रयोग करके बनाए गए हेयर स्टाइल को आप आसानी से बना सकती हैं। कई महिलाएं सोचती हैं की इसका इस्तेमाल सिर्फ बालों को स्ट्रेट करने के लिए किया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है इसके इस्तेमाल से आप यूनिक हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।

स्ट्रेटनर के साथ आप कई तरह के यूनिक हेयर स्टाइल बना सकती हैं। अगर आपको वेव्स पसंद है तो मेसी वेव्स ट्राई कर सकती हैं।
टिप्स: इसको करने के बाद आप इनका बन भी बना सकती हैं एक्सेसरीज एड करके।
इसे भी पढ़ें: फ्रिजी हो रहे बालों पर 5 मिनट में बन जाएंगी ये हेयरस्टाइल्स

बालों में कर्ल ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है। इस तरह के कर्ल लुक को और स्टाइलिश और स्मार्ट दिखते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान होता है।
टिप्स: इस तरह के वेव्स वेस्टर्न ड्रेस के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

विटेंज लुक आजकल काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस तरह के हेयर स्टाइल को बनाना काफी पसंद करती हैं। आप भी इस तरह से लुक पार्टीज के लिए ट्राई कर सकती हैं।
टिप्स: रेट्रो पार्टी के लिए ये लुक काफी यूनिक लगता है।
इसे भी पढ़ें: लंबे बालों पर ट्राई करें ये quick & Easy हेयरस्टाइल्स
उम्मीद है कि आपको ये लेटेस्ट हेयरस्टाइल के आइडियाज पसंद आए होंगे। अगर आपके पास कुछ अच्छे आइडियाज हैं, तो हमारे साथ जरूर शेयर करें।
अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।