हर महिला लॉन्ग, सॉफ्ट और स्ट्रेट बालों की ख्वाहिश रखती है। ऐसे में कई बार हमारे बाल लंबे और सॉफ्ट तो होते है लेकिन वह काफी ज्यादा घुंघराले होते हैं। हेयर स्ट्रेटनर की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने बालों को स्ट्रेट कर सकता है लेकिन हेयर स्ट्रेटनर सभी के पास नही होता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपने बालों को बिना किसी टूल के स्ट्रेट कर सकते हैं।
अंडा का इस्तेमाल केवल खाने के लिए नही बल्कि कई अन्य चीजों में भी किया जाता है। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं।वैसे ही अगर आप स्ट्रेट हेयर नैचूरल तरीके से करना चाहती हैं तो आपको अंडा का हेयर मास्क जरूर लगाना चाहिए। यह नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। नहाने से पहले एक अंडा को बालों पर लगाएं और उसे कुछ देर तक रहने दें। फिर आप सैम्पू की मदद से अपने बालों को धो ले।
जैतून के तेल में फैटी एसिड और कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही विटामिन- ई भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। नहाने से पहले बालों में जैतून ऑयललगाएं। करीब 4 से 5 घंटे तक इस तेल को बाल में लगाकर रखें। फिर अपने बालों को सैम्पू की मदद से धो ले। ऐसा करने से आपके बाल मिनटों में स्ट्रेट हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:रोजाना इस तरह करें बालों की देखभाल
मिल्क में कई तरह के प्रोटीन होते है। मिल्क आपको बालों को सॉफ्ट और मजबूत बनाने में आपकी काफी मदद कर सकता है। आपको जब भी बाल को धोने का प्लान कर रही है उससे करीब 1 घंटे पहले आपको बालों में मिल्क स्प्रे लगाना है। ऐसा करने से आपको बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए करें ये काम
चाहे बाल घुंघराले हों, रफअगर हमारे और से बताई गई चीजों का आप सही तरीके से पालन करती है तो आपको काफी ज्यादा लाभ मिलने वाला है। साथ ही बिना किसी कैमिकल के आपको बाल मिनटों में स्ट्रेट भी हो जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।