
शादी हो या कोई खास दिन लड़कियों को तैयार होना काफी पसंद होता है। हर कोई नए ट्रेंड को फॉलो करना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए नेल एक्सटेंशन तो जरूर करवाएंगे। इससे हाथों की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। इसमें डिजाइन और कलर भी अलग-अलग लगाएं जाते हैं। इससे लड़कियों को हर बार नेल पैंट चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन जब ये खराब होने लगते हैं, तो इन्हें हटाने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में आप मेरे बताए गए कुछ तरीकों को ट्राई करें। इससे आसानी से नाखून हट जाएंगे। हाल ही में मैंने भी हाथों में नेल एक्सटेंशन करवाएं थे। जिन्हें हटानें के लिए मैंने अपने तरीकों को ट्राई किया था। चलिए आपको भी बताते हैं ये तरीके।

नेल एक्सटेंशन को ग्लू से लगाया जाता है। इसे रेडिएशन की मदद से सुखाया जाता है। ऐसे में ये हार्ड हो जाते हैं। साथ ही, आसानी से निकलते नहीं है। इसके लिए आपको गर्म पानी करना है। पानी गर्म इतना करें कि आप हाथ डाल सके। इसमें थोड़ा सा शैंपू मिक्स करें। इसके बाद आप चाहें तो इसमें नारियल का तेल या नाखूनों के तेल को डालें। फिर इसमें अपने हाथों को डालें। इसमें हाथों को भिगोकर रखने से नाखून नरम हो जाएंगे। इसे आपको 15 मिनट तक करना है।
जब आप 15 मिनट तक नाखूनों को पानी में भिगोकर रखेंगे, तो इससे ये नरम हो जाएंगे। इसकी वजह से आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद आपको नेल कटर के फाइलर से इसे साइड से हटाना शुरु करना है। ज्यादा जोर से न करें। इससे आपको चोट भी लग सकती है। इसे हल्के-हल्के से कॉनर से निकालना शुरु करें। इससे आपके नाखून निकलने लगेंगे। इसके बाद जब ये पीछे से निकल जाएं तो इसे आगे से काटकर छोटा करें। वरना आपके अंदर के नाखूनों को नुकसान पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़ें: नेल एक्सटेंशन करवाने से आपको हो सकते हैं ये 6 नुकसान

फिर हल्के हाथों से आगे का नाखून निकालें। इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर वो नहीं निकल रहा है, तो हाथों को फिर पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद दोबारा निकालें। इसके बाद अपने नाखूनों पर किसी तरह की क्रीम या ऑयल लगाएं। इस तरह से आपके सारे नाखून निकल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Nails Extension : घर पर नेल एक्सटेंशन हटाने के दौरान न करें ये गलतियां
इन तरीकों को ट्राई करेंगी, तो आपके सारे नाखून आसानी से निकल जाएंगे। साथ ही, आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि नेल एक्सटेंशन के लिए आपको जाना पड़ेगा। घर पर आसानी से निकालें। ये तरीका मैंने भी ट्राई किया। यह आसानी से निकल गए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।