बदलते मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। इससे बीमारी ही नहीं बल्कि कई स्किन एलर्जी होने का खतरा रहता है। आमतौर पर जब मच्छर काटते हैं तो वहां खुजली होने के साथ निशान भी पड़ जाते हैं। शुरुआत में त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते बन जाते हैं, लेकिन लगातार खुजली की वजह से काले-धब्बे निशान बन जाते हैं। यह आपके पैर और हाथों की खूबसूरती को बिगाड़ कर रख देते हैं। कभी-कभी यह समस्या चेहरे पर भी देखने को मिलती है।
वहीं मच्छरों के काटने के निशान को हटाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते पर यह जल्दी जाने का नाम नहीं लेते। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो हम यहां बताएंगे कुछ घरेलू उपाय, जिसे आजमा कर आप अपने हाथ और पैरों की खोई हुई खूबसूरती को पा सकती हैं।
नींबू के छिलके से करें स्क्रब
मच्छर के काटने के निशान को दूर करने के लिए आप नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल नींबू का छिलका नेचुरल स्किन लाइटनर होता है, इसलिए स्क्रब करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू के छिलके से नियमित स्क्रब करने से मच्छर के काटने के निशान कम हो जाएंगे। इसके लिए आप एक चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर लें और उसमें पिसी हुई चीनी मिक्स कर दें। आप चाहें तो लेमन शुगर पाउडर को एक जार में स्टोर कर सकती हैं। इसे नहाने से पहले या फिर कभी भी स्क्रब करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्याज का रस
बालों के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को हटाने के लिए भी प्याज के रस इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, मच्छर के काटने के निशान को हटाने के लिए जरूरी नहीं कि आप प्याज के जूस को निकालकर ही इस्तेमाल करें। इसके लिए प्याज को दो हिस्सों में काट लें और उसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे ना सिर्फ निशान गायब होंगे बल्कि खुजली की भी समस्या नहीं होगी। अगर प्रभावित स्थान पर अभी भी खुजली या फिर निशान हैं तो यह तरीका जरूर आजमाएं।
इसे भी पढ़ें:चेहरे पर साबुन इस्तेमाल करने से हो सकते हैं ये नुकसान
टोनर की तरह इस्तेमाल करें एप्पल साइडर विनेगर
बालों और त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए एप्पल साइडर विनेगर कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन मच्छर के काटने के निशान को दूर करने के लिए आप टोनर के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर तैयार करने के लिए 1 कप एप्पल साइडर विनेगर में दो कप पानी मिक्स कर दें। अब आप इस मिश्रण को टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। मच्छर के काटने के निशान को गायब करने के लिए कॉटन पर टोनर डालें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। रोजाना रात में सोने से पहले टोनर का उपयोग जरूर करें।
दाग-धब्बों को दूर करता है बेकिंग सोडा
डार्क स्पॉट्स को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल अक्सर किया जाता है। गर्दन, कोहनी या फिर घुटनों पर कालापन हो जाने पर अक्सर महिलाएं बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आप चाहें तो मच्छर काटने के निशान को भी इससे गायब कर सकती हैं। इसके लिए प्रभावित स्थान पर बेकिंग सोडा का पैक अप्लाई करें। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में आधा चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद कुछ देर मसाज करें और फिर नॉर्मल पानी से साफ कर लें। कुछ दिनों में निशान गायब होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:मानसून में नहीं होगा कोई इन्फेक्शन, बस नहाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें
एलोवेरा जेल लगाएं
मच्छर के काटने के निशान को गायब करने के लिए एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले प्रभावित स्थान को टोनर से साफ करने के बाद एलोवेरा जेल अप्लाई करें। इससे आपको ना सिर्फ खुजली से राहत मिलेगी, बल्कि निशान भी गायब हो जाएंगे। मच्छर के काटने के निशान को हटाने के लिए एलोवेरा जेल नियमित लगाएं, तभी आपको फर्क देखने को मिलेगा।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों