अगर माथे पर हो गई है टैनिंग और चेहरे पर है सनबर्न तो शहनाज हुसैन के ये टिप्स आएंगे काम

चेहरे के जिस हिस्से पर सबसे जल्दी टैनिंग का असर होता है वो होता है हमारा माथा। अब कोरोना पैंडेमिक आने के बाद से तो हमारे माथे पर टैनिंग और भी ज्यादा दिखने लगे हैं क्योंकि बाकी चेहरा तो मास्क से कवर हो जाता है। सूरज की धूप हमारे चेहरे की रौनक को छीन लेती है और एक हिस्सा ज्यादा टैन कर देती है। अब जब माथा इतना टैन हो जाता है तो उसके और चेहरे के बाकी हिस्सों के रंग में बदलाव देखने को मिलता है।
ये चेहरे में डार्क पैचेज और डार्क स्पॉट्स की तरह दिखती है और ये यकीनन अच्छी नहीं लगती। ऐसे में हमने ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन से इस बारे में कुछ जानकारी ली और क्विक फिक्स के बारे में पूछा कि आखिर कैसे इस तरह की समस्या से झटपट आराम मिल सकता है।
शहनाज़ हुसैन ने हमें बहुत अच्छे तरीके बताए हैं और इन्हें आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं।
इसलिए सबसे पहले माथे पर आती है टैनिंग-
शहनाज़ हुसैन का कहना है कि, 'सनटैन ज्यादा सूरज की रौशनी में घूमने के कारण होता है। इसे हटाना और स्किन को लाइट करना एक बहुत अहम चिंता बन जाती है। खासतौर पर माथे जैसे चेहरे के हाई प्वाइंट्स पर टैनिंग जल्दी होती है क्योंकि इन पर धूप का ज्यादा असर होता है। ऐसी समस्या से बचने के लिए हमें हफ्ते में दो बार फेशियल स्क्रब करना चाहिए।'
इसे जरूर पढ़ें- बालों की ग्रोथ और रंग के लिए इन 3 तरह से घोलें मेहंदी
शहनाज़ हुसैन का बताया हुआ DIY स्क्रब जो करेगा टैनिंग को खत्म-
सामग्री-
- 1 चम्मच पिसे हुए बादाम
- थोड़ा सा दही
- चुटकी भर हल्दी
आपको इन तीनों चीज़ों को अच्छे से मिलाकर माथे पर लगाना है और 10 मिनट के लिए छोड़ देना होगा। इसके बाद हाथों को नम कर इसे थोड़ा सा स्क्रब करें। ध्यान रहे कि ये मीडियम प्रेशर के साथ स्क्रब करना होगा। इसके साथ ही आप ठंडे पानी से धो लें।
माथे की टैनिंक हटाने के लिए अन्य नुस्खे-
शहनाज़ हुसैन ने हमें कई सारे नुस्खे बताए हैं जो माथे की टैनिंग को खत्म करने के काम आ सकते हैं।
सामग्री-
- थोड़े से तिल
- 8-10 पुदीने की सूखी पत्तियां
- शहद
इन तीनों चीज़ों को आपको दरदरा पीसना है। सबसे पहले आप तिल और पुदीने की पत्तियों को कूट लीजिए और फिर शहद के साथ मिलाकर स्किन पर लगाएं। 5 मिनट के लिए छोड़ दें फिर हल्के हाथों से स्क्रब कर इसे पानी से धो लें।
तिल असल में सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए मदद करते हैं। इसी के साथ, वो स्किन की कई जरूरतों को पूरा करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- 30 के बाद करें ये 6 काम, स्किन लगेगी जवां
सनस्क्रीन के बिना स्किन केयर रूटीन नहीं होता पूरा-
स्किन केयर रूटीन और DIY हैक्स करना तो सही है, लेकिन अगर आप सनस्क्रीन के बिना घर से बाहर नहीं निकलते हैं तो सनटैन ही नहीं बल्कि हानिकारक यूवीए और यूवीबी रेज के कारण स्किन को काफी डैमेज भी हो सकता है। तो ये गलती न करें वर्ना स्किन केयर रूटीन अधूरा रह जाएगा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।