मेरी तरह अगर आपको भी मेकअप का शौक है तो जाहिर सी बात है कि आपके पास भी मेकअप किट में ढेरों कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स होंगे। खासतौर पर आपके पास लिपस्टिक का कलेक्शन जरूर होगा।
लिपस्टिक के कुछ शेड्स ऐसे होते हैं कि उनका मेकअप किट में न होना, उसे अधूरा बनाता है। जैसे पिंक कलर। पिंक कलर की खासियत है कि आप इसे किसी भी ओकेजन पर कैरी कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आप इसे दिन या रात किसी भी वक्त लगा सकती हैं। हर तरह से पिंक लिपस्टिक आपको अच्छा लुक ही देगी। लेकिन बहुत जरूरी है कि आपको पता हो कि आपकी स्किन टोन पर पिंक लिपस्टिका का कौन सा शेड सब से अच्छा लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- Tried & Tested Lipstick Shades: गर्मियों के मौसम में कूल लुक देंगे लिपस्टिक के ये 4 शेड्स
अगर आपकी स्किन फेयर है या फिर स्किन टोन लाइट है, तो आपको कैंडी पिंक और हॉट पिंक लिपस्टिक कलर्स लगाने चाहिए। यह आपकी स्किन को और भी ज्यादा ब्राइट बनाएंगे और लोगों की निगाह आप पर टिक कर रह जाएगी। आपको पिंक का बहुत डार्क शेड इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अगर आपकी स्किन टोन ऑलिव शेड की है तो आपको डार्क पिंक शेड या फिर रिच मोव कलर की पिंक लिपस्टि लगानी चाहिए। आप बेरी या फिर लीशियस वॉटरमिलन शेड की लिपस्टिक भी इस्तेमाल कर सकती हैं इससे आपको बहुत ही फ्रेश लुक मिलेगा। इतना ही नहीं आप कैरामेल शेड की पिंक लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। आपको पिंक न्यूड शेड्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- हर ड्रेस से मैच होंगी ये न्यूट्रल कलर लिपस्टिक, आप भी करें ट्राई
यह विडियो भी देखें
अगर आपका स्किन टोन डार्क है तो भी आप पिंक लिपस्टिक इस्तेमाल कर सकती हैं, मगर आपको सही पिंक लिपस्टिक चुनाव करना चाहिए। इस स्किन टोन पर फ्यूशिया, मेजेंटा और प्लम पिंक कलर बहुत अच्छा लगता है। आपको न्यूड पिंक शेड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और बेबी पिंक या फिर हॉट पिंक कलर भी आपको नहीं यूज करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।