हल्दी का तेल घर में आसानी से बनाकर सुंदरता को बढ़ाएं

भारतीय किचन में मौजूद मसाले सब्जी को रंग और स्वाद देने के अलावा कई तरह के हेल्थ और ब्यूटी से जुड़े फायदे देते हैं। इसलिए यह हमारे डेली रूटीन में किसी न किसी तरह से शामिल होते हैं। ऐसा ही एक मसाला हल्दी है जो हेल्थ के साथ-साथ सुंदरता को बढ़ाने में भी आपकी मदद करता है और आयुर्वेद में भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हल्दी का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट में व्यापक रूप से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हल्दी का तेल भी हल्दी की तरह आपकी सुंदरता को बढ़ाने में काफी मदद करता है।
जी हां हल्दी के तेल में हल्दी की तरह ही एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। हल्दी का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे त्वचा पर इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम होती है, कील-मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलता है जिससे त्वचा बेदाग दिखती है। हल्दी का तेल त्वचा में होने वाले फंगल इंफेक्शन को भी रोकता है। हल्दी का तेल आपकी त्वचा के साथ बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। यह तेल डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। अगर आप अपने हेयर ऑयल में 2 से 3 बूंद हल्दी का तेल मिलाकर सिर पर रेगुलर लगाती हैं तो आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा। इसके अलावा हल्दी का तेल जोड़ों के दर्द को दूर भगाने, पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने आदि में भी काम आता है। इसलिए आज हम आपको हल्दी का तेल घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। हल्दी का तेल तैयार करना बेहद आसान है और हम आपको बताएंगे कैसे-
हल्दी का तेल बनाने के लिए सामग्री

- कैरियर ऑयल- 1/4 कप
- हल्दी ताजा जड़- 2-3
इसे जरूर पढ़ें: चेहरे के दाग को 7 दिनों में दूर करते हैं दादी मां के ये 2 अचूक नुस्खे
हल्दी का तेल बनाने का तरीका
- हल्दी तेल बनाने के लिए आपको कैरियर ऑयल (अंगूर का तेल, एवोकाडो तेल या गुलाब के बीज का तेल) की आवश्यकता होती है। अगर आप अपने चेहरे और शरीर पर तेल का उपयोग कर रहे हैं तो गैर-कॉमेडोजेनिक तेलों का उपयोग करें जो सभी प्रकार की त्वचा के लिए एकदम सही होते हैं और आपके पोर्स को बंद नहीं होने देते हैं।
- हल्दी की जड़ को स्लाइस करें और इसे 2-3 दिनों के लिए धूप में सूखने दें या बस इसे ट्रे पर रख दें और एक ओवन का उपयोग करके ड्राई करें। आप सूखी हुई हल्दी भी बाजार से खरीदकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- फिर एक सॉस पैन में थोड़ा पानी डालें और फिर एक डबल बॉयलर बनाने के लिए एक कटोरी ऊपर रखें।
- कटोरे में 1/4 कप तेल और 2 चम्मच सूखी हल्दी के स्लाइस डालें।
- धीरे से 15-20 मिनट के लिए लो हीट पर तेल गर्म करें।
- तेल को ठंडा होने दें और तेल को बाहर निकाल दें।
- इसे बोतल में स्टोर करें और आवश्यकता पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें।
- अगर आप अपनी त्वचा पर हल्दी के दाग लगने से परेशान हैं तो आप जंगली हल्दी का इस्तेमाल करें।
- जंगली हल्दी का इस्तेमाल विशेष रूप से स्किनकेयर के लिए किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें
ब्यूटी बढ़ाने के लिए इसके इस्तेमाल का तरीका

- हल्दी का तेल सीधे फेशियल ऑयल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- आप अन्य तेलों में भी इसे मिक्स करके इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अपने नियमित लोशन, मॉइश्चराइज़र और अन्य स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में हल्दी के तेल की कुछ बूंदें मिला सकती हैं।
- हेल्दी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप नेचुरल ओवरनाइट फेस मास्क बनाने के लिए थोड़े से शीया बटर में इसकी कुछ बूंदें मिलाकर इस्तेमाल करें।
- तेल की मालिश के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- अपने होममेड फेस मास्क और स्क्रब में इसकी कुछ बूंदें मिला सकती हैं।
- आप अपना खुद का हल्दी सीरम भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको अपने ऑर्गेनिक एलोवेरा जैल में कुछ बूंदें हल्दी के तेल की तब तक मिलानी होंगी जब तक यह थोड़ा सा गाढ़ा न हो जाए। एक ड्रॉपर बोतल में इसे स्टोर करें और चेहरे पर सीरम के रूप में इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें: हल्दी को बनाइये अपना face guard जो दूर रखती है कील-मुंहासे
ब्यूटी से जुड़े यह सारे फायदे पाने के लिए आप हल्दी के तेल को आज ही घर पर बनाएं। हालांकि यह तेल पूरी तरह से नेचुरल है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की स्किन अलग तरह की होती है। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।