आंखों की खूबसूरती बढ़ानी है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही तरीके का मेकअप लुक क्रिएट करें। करवा चौथ का दिन बेहद खास होता है। इस दिन हर कोई अलग तरह से तैयार होते हैं। अगर आप भी कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इस बार अपनी आंखों के मेकअप पर खास ध्यान दें। आपकी आंखें अगर छोटी हैं, तो उन्हें बड़ा दिखाने के लिए आई मेकअप को अलग तरीके से क्रिएट करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
आंखों के लाइनर का रखें खास ध्यान
अगर आपको आंखों के मेकअप को अट्रैक्टिव बनाना है, तो इसके लिए आपको आईलाइन पर खास ध्यान देना होगा। आपको इसके लिए विंग आईलाइनर लगाना है। इसके बाद इसे कंसीलर से अच्छे से हाईलाइट करना है। इसके साथ आपको लाइट कलर के आईशैडो को अप्लाई करना है। आप चाहें तो आप शिमर कलर को लगा सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा। आप इस कलर को आउटफिट के हिसाब से चूज कर सकती हैं।
स्मोकी आई मेकअप लुक
आप आंखों को बड़ा दिखाने के लिए स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको आंखों पर डार्क कलर शेड के कलर को अप्लाई करना है। इसके बाद इसे अच्छे से स्मज करना है। फिर इसमें ग्लिटर को अप्लाई करना है। अब बोल्ड आई लाइनर लगाएं। आप इसके साथ आर्टिरियल लैशेज लगाएं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपका करवा चौथ मेकअप लुक परफेक्ट नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: ऐसे करेंगी स्मोकी आई मेकअप तो लुक दिखेगा लाजवाब
सिंपल आई मेकअप लुक
आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप लाइट मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको लाइट आईशैडो कलर को लगाना है। इसके बाद पतला आईलाइनर लगाना है। इसके बाद मस्कारा लगाना है। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह के मेकअप लुक को आप आसानी से कर सकती हैं। साथ ही, इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें:Celebrity Makeup Tips: मानुषी छिल्लर के सेमी स्मोकी आई मेकअप को इस तरह करें रिक्रिएट
इस बार करवा चौथ पर मेकअप लुक को क्रिएट करें। यह आसानी से क्रिएट हो जाता है। इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपके पास जो भी एसेंशियल हैं, उससे ही मेकअप अच्छे से क्रिएट हो जाएगा। आपको इस तरह के मेकअप लुक को ट्राई करना चाहिए। इससे आप सुंदर नजर आएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों