मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पार्टी में जाने का प्लान करते हैं। इसके बाद यह सोचते हैं कि किस तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करें ताकि सुंदर दिखाई दें। इसके लिए आप चाहें तो ब्लैक स्मोक आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसे करना आसान होता है। इसके लिए हम आर्टिकल में आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे, जिससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा।
अगर आपको फ्लॉलेस मेकअप क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप सबसे पहले प्राइमर लगाएं। इसके बाद इसे अपनी आईलिड पर ब्लेंड करें। इससे एक स्मूथ बेस बन जाएगा। इसके बाद जब आप कलर अप्लाई करेंगी, तो अच्छा लगेगा।
इसके बाद आपको आईलिड पर आईशैडो कलर को ब्रश की मदद से लगाना है। इसके लिए आपको ब्लैक कलर को ब्रश में लेना है। फिर आईलिड पर ब्लेंड करना है। इसे ऐसे ब्लेंड करें ताकि आंखों पर क्रीज न रहे। फिर इसमें आप चाहें तो शिमर लगा सकती हैं। इससे आंखें और ज्यादा अच्छे से हाईलाइट होगी।
इसे भी पढ़ें: आई मेकअप में जान डालने के लिए आई लाइनर लगाने के ये टिप्स आएंगे काम
आंखों को अच्छे से हाईलाइट करने के लिए आप लाइनर का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप आंखों पर विंग आईलाइनर लगा सकती हैं। इस तरह के मेकअप के साथ ऐसा लाइनर अच्छा लगता है। इसे थोड़ा बोल्ड करके लगाएं। इसस आपकी आंखें लंबी और सुंदर दिखाई देगी। इसके अलावा आप आंखों पर मस्कारा लगाएं।
इसे भी पढ़ें: How To Apply Eyeliner: प्रोफेशनल तरीके से लगाना है आईलाइनर तो न करें ये 9 गलतियां
यह विडियो भी देखें
इस तरह के आप ब्लैक स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट करें। इससे आपकी आंखें सुंदर नजर आएंगी। आपको पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आपको इस तरह के मेकअप को करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। साथ ही, इसे आप कभी भी पार्टी लुक के लिए कर पाएंगी। इसमें आप चाहें तो शिमर के अलावा मैट में कर सकती हैं। इसके लिए डार्क ब्लैक कलर को ले सकती हैं। इस तरह की स्मोकी आई मेकअप लुक को आप ब्लैक कलर ड्रेस या लाइट कलर ड्रेस के साथ कर सकती हैं। इसे आप नाइट पार्टी में इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।