herzindagi
image

इस दिवाली रूखें और बेजान बालों को बनाएं खूबसूरत, ये रेमेडीज करें ट्राई

अगर आप भी रूखे और बेजान बालों की वजह से काफी परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे होम रेमेडीज बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने बालों को शाइनिंग और खूबसूरत बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-10-17, 18:50 IST

कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं और खूबसूरती में चार-चार लगाने के लिए सोलह सिंगार भी करती हैं। ऐसे में अगर आप भी रूखे और बेजान बालों की वजह से काफी परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे होम रेमेडीज बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने बालों को शाइनिंग और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय के बारे में।

बालों के लिए नीम का हेयर मास्क

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और त्योहार पर अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो अब आप अपने बालों को शानदार बनाने के लिए कुछ रेमेडीज फॉलो कर सकती हैं। सबसे पहले आप घर पर रहकर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आप एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस खास हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

2 - 2025-10-17T173751.208

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -

  • नीम पाउडर
  • अंडा
  • दही
  • जैतून का तेल

हेयर मास्क बनाने का तरीका

घर पर रहकर कम समय में हेयर मास्क तैयार करने के लिए आप एक कटोरी में नीम पाउडर लें।

अब इस बाउल में थोड़ा एलोवेरा जेल और थोड़ा जैतून का तेल मिक्स कर दें।

इसे भी पढ़ें:  मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा दही और एक अंडे को अच्छी तरह फेंट ले और उसका पीला हिस्सा इस मिश्रण में डाल दें।

अब इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद आप हेयर मास्क बना सकती हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान - 

आपका होममेड हेयर मास्क बनकर तैयार है। इसे आप अपने बालों पर कम से कम 50 मिनट के लिए लगाकर रखें उसके बाद अपने बालों को धो सकती हैं। आप हेयर वॉश के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस खास हेयर मास्क को आप एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके बाल खूबसूरत बनेंगे। अगर आप पहली बार इस मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें उसके बाद ही इस्तेमाल करें।  

!

यह भी पढ़ें : लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।