चेहरे के लिए अलसी का ऐसे करें इस्तेमाल, दाग धब्बे भी होंगे साफ और फेस बनेगा चमकदार
-1757332124157.webp)
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई मेडिकल ट्रीटमेंट का भी इस्तेमाल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, अलसी की। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में।
चेहरे के लिए अलसी का इस्तेमाल
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक, चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अगर आप भी कई प्रयास करती हैं, तो अब आप अलसी का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। अलसी न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि स्किन के लिए भी इसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। स्किन के लिए भी अलसी को रामबाण माना गया है। आप अलसी का कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं।
अलसी के पानी का करें इस्तेमाल
सबसे पहले आप अलसी को रात भर पानी में भिगोकर रखें और दूसरे दिन इस पानी से अपने चेहरे को धो ले। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे स्किन से जुड़ी सभी समस्याएं कम हो सकती हैं और चेहरा खूबसूरत बनेगा।
इसे भी पढ़ें: मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
अलसी से बनाएं फेस पैक
इसके अलावा आप अलसी का फेस पैकभी तैयार कर सकती हैं। आलसी से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप अलसी को रातभर कटोरी में भिगोकर रखें। दूसरे दिन अलसी से पानी अलगकर इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल तीनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है।
इन बातों का रखें ध्यान
आप इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। उसके बाद 40 मिनट के लिए इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर रखें। समय पूरा होने के बाद आप अपने चेहरे को धो लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे से जुड़ी परेशानी कम होगी और स्किन मुलायम बनेगी।
इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ हो सकती है अच्छी अगर इस तरह इस्तेमाल करेंगी आंवला और नीम, एक्सपर्ट से जानें तरीका
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।