Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:44 AM IST

Face Mask For Glowing Skin: बदलते मौसम में स्किन को रखें क्लीन, ट्राई करें ये 2 नेचुरल फेस मास्क

बदलते मौसम की वजह से आप अपनी स्किन का खास ध्यान रखते हुए आप फेस मास्क को अ्लाई कर सकते हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपके चेहरे की गंदगी साफ हो जाएगी।
Updated:- 2025-08-18, 20:14 IST
image

बदलते मौसम में हमारी त्वचा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कभी रूखी, तो कभी ऑयली, और अक्सर मुहांसे या एलर्जी की समस्या। ऐसे में केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल हम अक्सर करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि स्किन को साफ रख सके। लेकिन आप बाजार के मास्क का इस्तेमाल करके घर पर बने नेचुरल फेस मास्क से अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। साथ ही, अपने पैसों को खर्च होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से 2 फेस मास्क को अप्लाई करें।

मुल्तानी मिट्टी और नीम का डिटॉक्स मास्क

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो आप डीप क्लींजिंग के लिए मुल्तानी मिट्टी और नीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीम त्वचा के लिए अच्छी होती है। साथ ही, चेहरे के मुहांसे को कम करती है।

1 - 2025-08-18T154327.000

कैसे बनाएं और लगाएं

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें।
  • इसमें 1 चम्मच नीम पाउडर मिलाएं।
  • पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल और पानी को साथ में मिक्स करें।
  • इसके बार एक ब्रश की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।
  • फिर आप इसे पानी से साफ कर लें।
  • इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

एलोवेरा और खीरे का सूदिंग मास्क

बदलते मौसम में त्वचा को ठंडक और नमी की जरूरत हो, तो यह मास्क बहुत आरामदायक होता है। एलोवेरा जेल और खीरा दोनों ही त्वचा को शांत करते हैं और हाइड्रेट करते हैं।

2 - 2025-08-18T154324.153

इसे भी पढ़ें: चेहरा हो सकता है चमकदार, अगर इस पत्ते से बने फेस मास्क का करेंगी इस्तेमाल

कैसे बनाएं और लगाएं

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल लेना है।
  • 1 चम्मच खीरे का रस इस पेस्ट में लगाना है।
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक रखें।
  • ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा को ताजगी और नमी प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: घर पर तैयार करें सस्ता और फायदेमंद बादाम फेस क्रीम, कम खर्च में चेहरा बनेगा खूबसूरत

इस तरह से आप चेहरे पर फेस मास्क को अप्लाई कर सकते हैं। इस तरह के फेस मास्क को लगाने से आपका चेहरा हाइड्रेट रहेगा। साथ ही, चेहरे का ग्लो दोगुना हो जाएगा। इसलिए आपको एक्सपर्ट की राय लेकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।