लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर जरूर लगाएं ये 4 चीजें, मुलायम और स्वस्थ रहेंगे आपके Lips

बिना लिपस्टिक मेकअप अधूरा है। लिपस्टिक के बाद ही मेकअप को पूरा किया जाता है, लेकिन कई बार सूखी फटी हुई या बेजान त्वचा पर लिपस्टिक लगाने से वह अच्छी लगने की बजाय बेकार नजर आती है। ऐसे में यदि पहले से ही थोड़ी सी तैयारी कर ली जाए तो आपके होंठों को मुलायम और स्वस्थ बनाए जा सकता है। इससे अलग लिपस्टिक को भी लंबे समय तक टिकाऊ बनाया जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन तरीकों से लिपस्टिक को टिकाऊ बनाएं और आप अपनी लिपस्टिक को लगाने से पहले अपने होंठों पर क्या लगाएं। पढ़ते हैं आगे...
लिपस्टिक को लगाने से पहले होंठों पर क्या लगाएं?
लिपस्टिक अक्सर होंठों की सूखी और मृत त्वचा पर जमने लगती है। ऐसे में होंठ फटने लगते हैं। आप एक मुलायम टूथब्रश लें या होममेड स्क्रब का उपयोग करें। ऐसे में आप सबसे पहले शहद और चीनी को मिक्स करें।

अपने होंठों पर अच्छे से रगड़ें। फिर फींगर को गोल-गोल घुमाते हुए आप देखेंगी की सूखी पपड़ी उतर रही है। फिर जब होंठों की सतह समान हो जाए और आपके होंठ मुलायम नजर आएं, तब आप लिपस्टिक को अपने होंठों पर लगाएं। इससे फायदा होगा।
होठों पर 10 से 15 मिनट के लिए मलाई जरूर लगाएं या आप पेट्रोलियम जैली भी लगा सकती हैं। आप लिपस्टिक लगाने से ठीक पहले इसका इस्तेमाल करें। उसके बाद किसी टिशू पेपर का उपयोग करके अतिरिक्त मलाई या पेट्रोलियम जैली को हल्के हाथों से हटा दें। ऐसा करने पर न केवल लिपस्टिक फिसल सकती है या टिकी रह सकती है बल्कि यह होंठों को अंदर से हाइड्रेटेड रखती है और लिपस्टिक केमिकल से भी बचाती है।
इसे भी पढ़ें -आपका अकाउंट ब्लॉक हो गया है, तुरंत चेक करें मेल...ऐसे 5 संकेतों को पहचानें, नहीं तो ईमेल खोलते ही फंस जाएंगी फ्रॉड में
आप अपने होठों पर कंसीलर का भी इस्तेमाल करें। वह कंसीलर त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ होना चाहिए। अब आप उसे होंठों की पूरी सतह और किनारों पर लगाएं। अब आप इसे सेट करने के लिए हल्के से पाउडर का उपयोग भी कर सकती हैं। यह न केवल लिपस्टिक को टिकाऊ बनाता है बल्कि लिपस्टिक फैलती भी नहीं है। आप इसके ऊपर लिपस्टिक लगाएं। ऐसा करने से फायदा होगा।

लिप प्राइमर मेकअप प्राइमर की तरह ही काम करता है। यह एक चिकनी सतह बनता है और लिपस्टिक की पकड़ को मजबूत करता है। लिप बाम हटाने के बाद आप प्राइमर की एक पतली परत लगाएं और उसे सेट होने दें। यह लिपस्टिक के टिकाऊपन को बढ़ाता है और लिपस्टिक स्मूथ भी लगती है।
इसे भी पढ़ें -होंठ फटने पर तुरंत लगाएं ये 3 चीजें! शहद, मलाई और घी का स्मार्ट इस्तेमाल, जो रूखेपन को करेगा दूर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
- लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर क्या लगाना जरूरी होता है?
- लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर पेट्रोलियम जैली और मलाई लगा सकती हैं।
- लिपस्टिक के बाद होंठ फटे नजर आए इसके लिए क्या करें?
- अगर लिपस्टिक लगाने के बाद आपके होंठ फटे नजर आ रहे हैं, तो ऐसे में आप सबसे पहले स्किन को हाइड्रेट करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।