Glowing Skin के लिए घर पर ऐसे बनाएं ओट्स का फेसवॉश, दोबारा नहीं पड़ेगी बाज़ार से खरीदने की जरूरत

अगर आपको कोई अच्छा फेस वॉश नहीं मिल रहा है तो आप अपनी स्किन के लिए घर पर बना ओटमील फेसवॉश इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2020-06-24, 17:36 IST
best oatmeal facewash recipe for dry oily and sensitive skin

स्किन केयर के लिए वैसे तो बहुत से प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से कई प्रोडक्ट्स स्किन को सूट नहीं करते हैं। स्किन केयर का अहम हिस्सा एक्सफोलिएशन भी होता है, लेकिन मार्केट में मिलने वाले एक्सफोलिएटर काफी हार्श होते हैं। स्किन को साफ करने के लिए अगर घर पर ही फेस वॉश और स्क्रब दोनों बना लिए जाएं तो ये बहुत अच्छा होगा। इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि स्किन पर केमिकल्स का इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं होगी।

स्किन केयर के लिए कई तरह के देसी नुस्खे आपको पता होंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक ही साथ स्क्रब और फेसवॉश कैसे बनाया जा सकता है? दरअसल, हम एक ऐसी चीज़ का इस्तेमाल कर फेसवॉश बनाने जा रहे हैं जो न सिर्फ चेहरे की सौम्यता से सफाई करेगा बल्कि इसे एक्सफोलिएट भी करेगा। आपने सुना होगा कि ओट्स हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं और साथ ही साथ ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाते हैं। पर आपको बता दें कि ओट्स स्किन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं और इनका इस्तेमाल बहुत अच्छा फेस वॉश बनाने के लिए किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे करना है ओट्स का स्किन केयर के लिए इस्तेमाल-

फेस वॉश बनाने का तरीका-

इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको चाहिए होंगे 3-4 चम्मच ओट्स, कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल और मुल्तानी मिट्टी।

oatmeal facewash recipe

कैसे बनाएं-

सबसे पहले ओट्स को पीस लीजिए, इसे दरदरा नहीं पीसना है बल्कि फाइन पाउडर बनाना है। इसके बाद इसमें 6-7 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की डालें। अगर आपको लैवेंडर एसेंशियल ऑयल नहीं पसंद है तो आप कोई और ऑयल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन पर एक्ने की समस्या है तो आपके लिए टी-ट्री एसेंशियल ऑयल मददगार होगा।

अब ड्राई और ऑयली स्किन के हिसाब से करें आगे की स्टेप्स...

अब हमें आगे की स्टेप्स के लिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से काम करना है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो मुल्तानी मिट्टी की मात्रा ज्यादा रखें और अगर आपकी स्किन ड्राई है तो मुल्तानी मिट्टी की मात्रा कम रखें। जैसे अगर ड्राई स्किन है तो 1.5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और ऑयली स्किन है तो 2.5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी इस मिक्शचर में मिलाएं।

oatmeal facewash skin care


अब बस इसे मिक्स करना है। इस फेश वॉश को स्टोर करने के लिए आप हमेशा एयर टाइट कंटेनर का ही इस्तेमाल करें और साथ ही साथ इसमें गीले हाथ बिलकुल न लगने दें। अगर इसमें गीले हाथ लगेंगे तो इससे फेस वॉश खराब हो जाएगा और लंबे समय तक नहीं चलेगा। ये पाउडर फॉर्म वाला फेस वॉश है जिसे इस्तेमाल करने का तरीका भी अलग है।

 

ड्राई स्किन वालों के लिए इस्तेमाल का तरीका-

अगर आपकी ड्राई स्किन है तो इसे इस्तेमाल करने का तरीका अलग होगा। इसे दूध या दही के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें, जिससे स्किन भी सॉफ्ट रहेगी और मॉइश्चर भी नहीं जाएगा।

ऑयली या एक्ने प्रोन स्किन वालों के लिए इस्तेमाल का तरीका-

अगर स्किन ऑयली है या एक्ने बहुत जल्दी हो जाते हैं तो इसे पानी के साथ इस्तेमाल करें।

 

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए इस्तेमाल का तरीका-

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसे पहले दो-तीन बार इस्तेमाल करके देखें। अगर ये सूट कर रहा है तो ही इसे आगे इस्तेमाल करें, नहीं तो इसे छोड़ दें।

1 चम्मच फेस वॉश को जरूरत के अनुसार पानी या दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सर्कुलर मोशन में इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और फिर सूखने दें। थोड़ी देर बाद इसे धो लें। अगर ज्यादा समय नहीं है तो सिर्फ सर्कुलर मोशन में इसे लगाकर पानी से धो लें। ध्यान रहे कि पानी ठंडा होना चाहिए, गुनगुना या गर्म नहीं।

आपको खुद से ही इस फेस वॉश का असर समझ आ जाएगा। इसे इस्तेमाल जरूर करें और अपना एक्सपीरियंस हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

All photo credit: Freepik/ sprinkle of green

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।