Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:30 AM IST

बार-बार हो जाते हैं एक्ने? शीशे सी चमकती त्वचा के लिए एक्सपर्ट का बताया स्किन केयर रूटीन करें फॉलो

Step By Step Skincare Routine For Acne Prone Skin: क्या आपके चेहरे पर बार-बार एक्ने हो जाते हैं, जो लंबे समय तक ठीक नहीं होते हैं और फिर जाते-जाते निशान छोड़ जाते हैं? अगर ऐसा है, तो आपको एक्सपर्ट के बताए इस स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इससे एक्ने कम हो सकते हैं और आपका चेहरा शीशे की तरह चमक सकता है।    
Updated:- 2026-05-03, 15:32 IST
image

बेदाग और निखरी त्वचा के लिए स्किन का अंदर से हेल्दी होना बहुत जरूरी है। गर्मियों में स्किन का ख्याल रखना काफी मुश्किल हो जाता है और खासकर, जिन महिलाओं की स्किन ऑयली है, उनके लिए यह समय काफी चैलेंजिंग होता है, क्योंकि इस समय पर सीबम यानी नेचुरल ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और इसकी वजह से एक्ने अधिक होने लगते हैं। यूं भी जिन महिलाओं की स्किन ऑयली होती है, वो आमतौर पर एक्ने से परेशान रहती हैं। एक्ने की वजह से न केवल चेहरा अपनी चमक खोने लगता है, बल्कि बार-बार पिंपल्स होने के चलते चेहरे पर दाग-धब्बे की नजर आने लगते हैं। ऐसे में स्किन केयर रूटीन में बदलाव बहुत जरूरी है। अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है, तो आपको किस स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए ताकि एक्ने कम निकलें, दाग-धब्बे कम हों और चेहर पर शीशे जैसी चमक आ सके, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से ही जान लेते हैं। यह जानकारी Dr. Sindhura Mandava, Consultant Dermatologist & Aesthetics at Yashoda Hospitals, Hyderabad दे रही हैं।

एक्ने प्रोन स्किन की कैसे करें देखभाल? (Acne Skin Care Routine At Home)

skin care routine for acne prone face

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी स्किन पर बार-बार मुहांसे हो जाते हैं, तो आपको अपनी स्किनकेयर पर खास ध्यान देना चाहिए। इस तरह की स्किन पर ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • आपको दिन में दो बार सैलिसिलिक एसिड वाले क्लींजर से फेस वॉश करना चाहिए ताकि नेचुरल ऑयल का नुकसान पहुंचाए बिना पोर्स में जमी गंदगी साफ हो सके।
  • इसके बाद आपको इंफ्लेमेशन को कम करने और सीबम को कंट्रोल करने के लिए नियासिनमाइड वाले किसी लाइट मॉइश्चराइजर का यूज करना चाहिए। इससे सीबम का रिलीज कम होता है और एक्ने कम निकल सकते हैं। जब यह सीबम ज्यादा रिलीज होता है, तो इसकी वजह से चेहरे पर एक्ने अधिक होने लगते हैं।
  • रात में मेकअप, सनस्क्रीन और दिन भर की गंदगी को किसी क्लींजर से जरूर हटाएं ताकि चेहरे पर किसी तरह की गंदगी जमा न रहें। ये एक्ने का कारण बनती है।
  • बेंजोइल पेरोक्साइड या रेटिनॉइड स्पॉट ट्रीटमेंट भी एक्ने कम करने में मदद करता है। हालांकि, इसके इस्तेमाल से पहले आपको एक बार किसी एक्सपर्ट से जरूर बात करनी चाहिए। बेंजोइल पेरोक्साइड एक्ने को जन्म देने वाले बैक्टीरिया को कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें- पार्लर का महंगा Keratin ट्रीटमेंट भूल जाएं, घर पर ही बालों को स्ट्रेट और सॉफ्ट करें

skin care routine for acne prone face by dermatologist

  • गर्मी में सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी बहुत जरूरी है, क्योंकि धूप में निकलने की वजह से एक्ने की दिक्कत बढ़ सकती है।
  • आप हैवी ऑयल वाले प्रोडक्ट्स या स्क्रब का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा पिंपल्स को फोड़ने से बचें। एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा लगातार 4-6 हफ्तों तक करने से आपके एक्ने कम हो सकते हैं।
  • इसके अलावा, डाइट में बदलाव भी जरूरी है। आप डेयरी प्रोडक्ट्स और शुगर को कम करें। इससे भी एक्ने कम निकलते हैं।

यह भी पढ़ें- महंगे Face Wash से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से साफ करें चेहरा; आएगा Glass Glow

यह है एक्सपर्ट की राय

Dr.-Sindhura-Mandava

 

एक्सपर्ट के बताए इस स्किन केयर रूटीन को लगातार फॉलो करने से आपको राहत मिल सकती है। किसी भी मॉइश्चराइजर या अन्य किसी चीज का फेस पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर करें, क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिकिया करती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।