Night Skin Care Routine At Home: 50 की उम्र में भी दिखेंगी जवां, रात में सोने से पहले अपनाएं ये 3 स्टेप नाइट स्किन केयर रूटीन

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की जरूरतें भी बदलने लगती हैं। खासतौर पर 50 की उम्र के बाद स्किन को ज्यादा देखभाल और पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप रात में सोने से पहले सही नाइट स्किन केयर रूटीन अपनाती हैं, तो आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां, हेल्दी और ग्लोइंग बनी रह सकती है। रात का समय स्किन के लिए सबसे खास होता है, क्योंकि इसी दौरान स्किन सेल्स त्वचा को रिपेयर करते हैं। इसलिए सही स्टेप्स अपनाना बेहद जरूरी है।
अगर आप भी बिना महंगे प्रोडक्ट्स के घर पर ही अपनी स्किन को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी हमें 3 स्टेप नाइट स्किन केयर रूटीन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
तो चलिए जानते हैं 50 प्लस महिलाओं के लिए नाइट स्किन केयर रूटीन के 3 आसान स्टेप्स
स्टेप-1: कॉफी स्क्रब से करें डीप क्लीनिंग
दिनभर की धूल, गंदगी और डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रब करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप घर पर ही आसान कॉफी स्क्रब तैयार कर सकती हैं।
सामग्री:
- 1 छोटा चम्मच दही
- 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
विधि:
- एक बाउल में दही और कॉफी पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से 2 मिनट तक स्क्रब करें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
- यह स्क्रब आपकी त्वचा से डेड स्किन हटाकर उसे साफ और फ्रेश बनाता है। साथ ही कॉफी स्किन को टाइट करने में मदद करती है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
स्टेप-2: मिल्क पाउडर फेस पैक से दें पोषण
स्क्रब के बाद त्वचा को पोषण देना जरूरी होता है, ताकि स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनी रहे। इसके लिए मिल्क पाउडर से बना फेस पैक काफी असरदार होता है।
सामग्री:
- 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
यह भी पढ़ें- DIY Night Cream: 30 की उम्र पाएं 25 वाला यूथफुल लुक, जरूर ट्राई करें यह होममेड नाइट क्रीम
विधि:
- एक बाउल में सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं और 20 से 25 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
- यह फेस पैक त्वचा को गहराई से पोषण देता है। मिल्क पाउडर स्किन को सॉफ्ट बनाता है, एलोवेरा उसे हाइड्रेट करता है और नींबू का रस त्वचा को साफ और ब्राइट बनाने में मदद करता है।
स्टेप-3: हनी जेल क्रीम से करें फेस मसाज
नाइट स्किन केयर का आखिरी और सबसे जरूरी स्टेप है फेस मसाज। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है।
सामग्री:
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच दूध की मलाई
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
विधि:
- तीनों चीजों को एक बाउल में अच्छी तरह मिलाएं। जब यह मिश्रण क्रीम जैसा हो जाए, तब इससे चेहरे की 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद चेहरा पानी से धो लें।
- यह मसाज स्किन को नमी देती है और उसे मुलायम बनाती है। शहद स्किन को हाइड्रेट करता है, मलाई उसे पोषण देती है और नींबू स्किन टोन को सुधारने में मदद करता है।
नाइट स्किन केयर रूटीन के फायदे
रात के समय स्किन सेल्स सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं और त्वचा को रिपेयर करते हैं। ऐसे में अगर आप सही स्किन केयर रूटीन अपनाती हैं, तो इसके कई फायदे मिलते हैं।
त्वचा की गहराई से सफाई होती है
- डेड स्किन सेल्स हटते हैं और नई सेल्स बनने में मदद मिलती है
- ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन ग्लो करती है
- स्किन पोर्स साफ होते हैं और त्वचा अच्छी तरह सांस ले पाती है
- प्राकृतिक ऑयल बैलेंस बना रहता है, जो त्वचा को हेल्दी रखता है
अगर आप इस आसान 3 स्टेप नाइट स्किन केयर रूटीन को रोजाना फॉलो करती हैं, तो 50 की उम्र में भी आपकी त्वचा जवां और चमकदार नजर आएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह नेचुरल और घर पर आसानी से किया जा सकता है। नियमित देखभाल ही खूबसूरत और हेल्दी स्किन का असली राज है।यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- Face Night Cream for Dry Skin: सर्दियों में लगाएं यह नाइट होममेड क्रीम, सुबह तक Skin रहेगी मुलायम
नोट- ऊपर दी गई जानकारी से हम यह दावा नहीं कर रहे हैं, कि आप 50 वर्ष की उम्र में जवान नजर आने लग जाएंगी। मगर यह घरेलू स्किन ट्रीटमेंट आपकी त्वचा को टाइट और रिंकल फ्री बनाने में मदद कर सकता है। अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक सेंसिटिव है, तो आपको एक बार किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और फिर इस स्किन ट्रीटमेंट को ट्राई करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।