घर पर नेचुरल पाउडर फेस मास्क बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

हम सभी अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए बाजार से तरह-तरह के मंहगे प्रोडक्ट खरीदते हैं। लेकिन आज हम सभी नेचुरल चीजों की अहमियत भूलते जा रहे हैं। प्रकृति ने हमें ऐसी कई चीजें दी हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदमेंद है। आप अपने चेहरे को साफ और सुंदर बनाने के लिए बाजार से फेस मास्क खरीदती होगी। लेकिन अब बाजार से मंहगे फेस मास्क खरीदने की बजाय आप घर पर आसानी से नेचुरल पाउडर की मदद से फेस मास्क बना सकती हैं।
इन्हें बनाना बेहद आसान है। साथ ही घर पर बने इन फेस मास्क से आपके चेहरे पर निखार आएगा और आपकी स्किन भी सॉफ्ट होगी। क्या आप भी जानना चाहती हैं कि इन फेस मास्क को कैसे बनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं नेचुरल पाउडर फेस मास्क को बनाने का तरीका।
चंदन पाउडर फेस मास्क

चंदन में कई प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से यह हमारे चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें ऐंटीसेप्टिक, स्मूदर, ग्लोइंग, क्लेंजिंग और नरेशिंग जैसे गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से आप इसका इस्तेमाल फेस मास्क के रूप में भी कर सकती हैं और चंदन पाउडर से आप घर पर आसानी से फेस मास्क बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
आवश्यक सामान
- चंदन पाउडर
- हल्दी
- दूध
- केसर
बनाने का तरीका
- चंदन पाउडर फेस मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले चंदन पाउडर की आवश्यकता होगी। आपको मार्केट से भी चंदन पाउडर खरीद सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो बाजार से चंदन की लकड़ी खरीद कर उसका पाउडर भी बना सकती हैं।
- चंदन पाउडर फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उस बाउल में चंदन पाउडर डालें और उसमें एक चुटकी हल्दी और आखिर में दूध मिलाएं। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि यह पेस्ट ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। इसलिए चंदन पाउडर में दूध की मात्रा का इस्तेमाल सही तरीके से करें। अब ऊपर से केसर डाल लें।
- लीजिए तैयार है आपका चंदन पाउडर फेस मास्क।
लगाने का तरीका
- चंदन पाउडर फेस मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से एक बार धो लें। इसके बाद अपने फेस पर चंदन पाउडर से बना फेस मास्क लगाएं।
- इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। आप चाहें तो इसे गले पर भी लगा सकती है। करीब 15 मिनट तक इस फेस मास्क को लगाएं रखें और फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरा अच्छे से धो लें।
इसे भी पढ़ें:इस तरह लगाएं फेस मास्क, स्किन को मिलेगा पूरा लाभ
चारकोल पाउडर फेस मास्क

चारकोल हमारी स्किन से गंदगी को निकालने में मदद करता है। साथ ही चारकोल पाउडर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ होनी लगती है। आप चारकोल पाउडर से घर पर फेस मास्क बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
आवश्यक सामान
- चारकोल पाउडल
- एलोवेरा जेल
- बेंटोनाइट क्ले
- पानी
बनाने का तरीका
- चारकोल पाउड फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। इसके बाद उस बाउल में चारकोल पाउडर, एलोवेरा जेल ,बेंटोनाइट क्ले और पानी मिलाएं।
- इन सभी चीजों को पर्याप्त मात्रा में डालें। ताकि आपका फेस मास्क ज्यादा पतला न हो।
- लीजिए तैयार है आपका चारकोल पाउडर से बना फेस मास्क।
लगाने का तरीका
- चारकोल पाउडर फेस मास्क को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें।
- करीब 15 मिनट तक इस फेस मास्क को लगाकर रखें और जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें:5 तरह की होती है स्किन जानिए कैसी त्वचा पर किस तरह का फेस मास्क लगाएं
मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क

मुल्तानी मिट्टी को चेहरे के लिए सबसे फायदमेंद माना गया है। आप मुल्तानी मिट्टी के बने फेस मास्क को लगाकर अपने त्वचा पर निखार ला सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाए मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क।
आवश्यक सामान
- मुल्तानी मिट्टी
- गुलाब जल
- ऐलो वेरा
बनाने का तरीका
- मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल की कुछ बूंदे मिलाएं।
- इसके बाद इसमें ऐलो वेरा जेल डालें । आप चाहें तो बाजार से ऐलो वेरा जेल खरीद सकती हैं या घर पर भी बना सकती हैं।
- इन तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें और लीजिए तैयार है आपका मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क।
लगाने का तरीका
- मुल्तानी मिट्टी से बने फेस मास्क को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
- मुल्तानी मिट्टी को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाने के बाद करीब 10 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
- करीब 10 मिनट बाद या जब यह अच्छे से सूख जाए तब ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पंसद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।