इस तरह करेंगी एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल तो त्वचा पर आ सकता है ग्लो

उमस के मौसम में पसीने की चिपचिपाहट की वजह से त्वचा पर बहुत ही बुरा प्रभावा पड़ता है। वैसे तो इस मौसम में त्वचा की सुरक्षा के लिए बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट्स उपलब्ध रहते हैं। मगर, सारे प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं। इनका त्वचा पर प्रभाव कुछ देर के लिए ही होता है। कुछ लोगों की त्वचा पर तो यह प्रोडक्ट्स सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में आप कुछ कुदरती चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनमें से एक है एक्टिवेटेड चारकोल।
एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। बेस्ट बात यह है कि एक्टिवेटेड चारकोल से आप घर पर ही फेस मास्क तैयार कर बहुत सारी त्वचा संबंधित परेशानियों में राहत पा सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप चारकोल का इस्तेमाल त्वचा की सुरक्षा के लिए किस तरह कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:ब्यूटी ही नहीं हेल्थ भी बढ़ाता है एक्टिवेटेड चारकोल, दांत भी रहते है मोतियों जैसे सफेद
कैसे बनाएं फेस पैक
बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप घर पर ही एक्टिवेटेड चारकोल से फेस पैक बना सकती हैं। यह धूल-मिट्टी से चेहरे पर आई डलनेस और टैनिंग को दूर करता है। तो चलिए जानते हैं कि चारकोल फेस पैक घर पर कैसे बनाया जा सकता है।
पैक बनाने की सामग्री
- 3 तीन एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल
- बेंटोनाइट मिट्टी
- 1 विटामिन ई ऑयल कैप्सूल
- 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
- 1 छोटा चम्मच शहद
इसे जरूर पढ़ें: अब सनबर्न, ब्लैकहेड्स और टैनिंग के लिए नहीं लेना होगा अलग-अलग पैक, यूज़ करें यह "1 चीज"
चारकोल फेस पैक बनाने की विधि
एक बाउल लें और उसमें एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल को खोल कर उसमें मौजूद पाउडर को डालें। इसके बाद बेंटोनाइट मिट्ट डालें। इस मिश्रण में विटामिन ई ऑयल के कैप्सूल तोड़ कर डालें। इसके बाद ग्लिसरीन और शहद भी मिश्रण में डाल कर अच्छे से मिलाएं। इसे पेस्ट की तरह तैयार कर लें। इस पेस्ट को अब आंखों से दूर चेहरे की त्वचा पर लगाएं। 10 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से इसे साफ करें।
चारकोल के फायदे
- अगर गर्मी में पॉल्यूशन और धूप की वजह से टैनिंग हो गई है तो इसे ठीक करने के लिए चारकोल से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। इसलिए चारकोल फेसमास्क का इस्तेमाल करें। यह फेसमास्क चेहरे की गंदगी, डेड सेल्स और ऑयल को चुंबक की तरह खींच कर बाहर निकाल देगा। जिसके बाद आपकी स्किन बिल्कुल साफ और हेल्दी हो जाएगी।
- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राय है और गर्मियों में तेज धूप के कारण यह और भी ज्यादा ड्राए हो रही है तो आपको चारकोल फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपकी त्वचा को सूरज की यूवी रेज से बचाता है।
- बेहतरीन क्लींजिंग प्रॉपर्टीज की वजह से चेहरे के मुहांसों को खत्म करने में मदद करता है। आपके चेहरे पर अगर पिंपल्स हैं तो आपको इन्हें दूर करने केलिए रोज चेहरे पर चारकोल फेसमास्क लगाना चाहिए। इसके अलावा चारकोल में टॉक्सिन को खींचने की क्षमता होती है। इसलिए यह आपकी त्वचा में फसी गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को पोर्स से बाहर निकालता है।
नोट- यह सभी नुस्खे स्किन पैच टेस्ट के बाद ही अपनाएं। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है या फिर किसी तरह का कोई संक्रमण है, तो पहले स्किन एक्सपर्ट से परामर्श करें। हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि इन नुस्खों को अपनाने से आपको लाभ जरूर मिलेगा। इसलिए इस्तेमाल के दौराना पूरी सावधानी बरतें।
यह जानकारी पसंद आई हो, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।