DIY Face Scrub: लीची के छिलकों से बनाएं ये होममेड स्क्रब, चेहरे और हाथों की टैनिंग हो सकती है दूर

चेहरे और हाथों की टैनिंग हटाने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसकी जगह पर आप घर पर स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। लीची के छिलके इसके लिए बेस्ट होते हैं।
Updated:- 2026-05-27, 11:40 IST
image

गर्मियों में स्किन का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप और प्रदूषण की वजह से स्किन पर टैनिंग और डल हो जाती है। ऐसे में हम बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन स्किन पर भी इसका असर कम नजर आता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर पर बने लीची के स्क्रब का इस्तेमाल करें। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसे बताते का तरीका शेयर किया है। साथ ही लीची के छिलके का स्क्रब के फायदे होते हैं।

लीची के छिलके त्वचा पर फायदे

लीची के छिलकों में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। यह डेड स्किन को कम करने और टैनिंग हटाने का काम करता है। इससे त्वचा की गहराई से सफाई भी हो जाती है और त्वचा ग्लोइंग नजर आती है। इसलिए आप इसका घर पर स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि इससे त्वचा सुंदर नजर आए।

1 - 2026-05-27T104730.736

होममेड लीची के छिलके का इस्तेमाल करके स्क्रब कैसे बनाएं?

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको 4 से 5 लीची लेनी है।
  • इसके छिलकों को अलग एक कटोरी में रख लेना है।
  • छिलकों को पानी से अच्छे से साफ करें।
  • इसे मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से बारीक पीस लें।
  • फिर इसमें 1 चम्मच चावल का आटा जो दरदरा पीसा हो उसे मिक्स करें।
  • अब इसमें 1 चम्मच गुलाबजल को मिक्स करें।
  • इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर एक कटोरी में डालें।
  • फिर इसका इस्तेमाल चेहरे पर करें।

लीची के छिलको का स्क्रब कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले अपने चेहरे और हाथों को पानी से साफ करना है।
  • इसके बाद जो स्क्रब आपने तैयार किया है उसे चेहरे और हाथों पर अच्छे से लगाना है।
  • फिर सर्कुलर मोशन में इसे रब करना है 10 मिनट के लिए।
  • इसके बाद आपको ठंडे पानी से चेहरे और हाथों को साफ कर लेना है।
  • इससे आपकी टैनिंग की समस्या कम हो जाएगी।

2 - 2026-05-27T104729.242

यह भी पढ़ें- सेंसेटिव स्किन के लिए बनाएं टोनर तो इन चीजों का ना करें इस्तेमाल

इन बातों का रखें ध्यान

  • स्क्रब को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • अगर आपकी सेंसेटिव स्किन है, तो इसे लगाने से पहले अपने एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
  • स्क्रब को ज्यादा समय के लिए स्टोर करके न रखें।

यह भी पढ़ें- DIY Face Scrub: च‍िलच‍िलाती गर्मी में भी दमकेगा आपका चेहरा, क‍िचन में रखी इन 2 चीजों से बनाएं स्‍क्रब

इस आसान नुस्खे के साथ, आप इस गर्मियों में बिना किसी केमिकल के अपनी टैनिंग को कम कर सकती हैं। बस आपको किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना होगा।

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। साथ ही पैच टेस्ट भी करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।