Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:59 PM IST

Homemade Scrub for Summer Glow: जिद्दी टैनिंग और ब्लैकहेड्स को कम करेगा यह खास स्क्रब, घर पर ऐसे करें तैयार

जिद्दी टैनिंग और ब्लैकहेड्स कई बार चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगती है। लेकिन अब आप घर पर रहकर एक खास स्क्रब से चेहरे पर हो रही है इन समस्याओं को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।  
Updated:- 2026-06-07, 15:14 IST
image

गर्मी के मौसम में चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। इस मौसम में होने वाली टैनिंग और कालापन चेहरे की खूबसूरती को कम कर देता हैं, जिससे महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को सॉफ्ट और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे पर हो रही टैनिंग को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास स्क्रब के बारे में।

गर्मी में इस स्क्रब का करें इस्तेमाल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही महिलाएं त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती हैं। ऐसे में स्किन पर होने वाली छोटी-छोटी प्रॉब्लम चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है, जिससे महिलाओं का कॉन्फिडेंस भी कम होने लगता है। अगर आप भी इस मौसम में अपनी स्किन की समस्याओं को कम करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास होममेड स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इस स्क्रब को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2026-06-07T003655.740

स्क्रब बनाने के लिए सामग्री -

यह भी पढ़ें- DIY Face Scrub: इस गर्मी स्ट्रॉबेरी से रखें अपनी त्वचा का ध्यान, ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं 2 तरह के फेस स्क्रब

स्क्रब बनाने का तरीका -

  • सबसे पहले ओट्स से बारीक पाउडर तैयार कर लें।
  • इसे ज्यादा बारीक़ न करें थोड़ा दरदरा रखें।
  • अब इसमें 1 छोटा चम्मच चीनी पाउडर डालें।
  • इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच दही मिलाएं।
  • अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके फेंट लें।
  • जब यह एक स्मूद पेस्ट बनकर तैयार हो जाए, तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

1 - 2026-06-07T003657.504

इन बातों का रखें ध्यान -

इस खास स्क्रब का आप एक हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इस स्क्रब को आप कम से कम 30 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखे। उसके बाद थोड़ा पानी लेकर चेहरे की मसाज करें। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा। अगर आप इस स्क्रब का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें। उसके बाद ही इसका उपयोग करें।

यह भी पढ़ें-  होममेड हेयर क्लींजर का इस्तेमाल करने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।