Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

Homemade Rice Scrub for Summer Tanning: महंगे ब्रांडेड स्क्रब के बजाय कम खर्च में बनाएं होममेड राइस स्क्रब

Homemade Rice Scrub for Summer Tanning: गर्मी के मौसम में होने वाली टैनिंग की वजह से अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं, लेकिन अब आप घर पर रहकर होममेड फेस स्क्रब तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस स्क्रब को बनाने का तरीका। 
Updated:- 2026-06-15, 19:25 IST
image

गर्मी के मौसम में टैनिंग होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में होने वाली टैनिंग को कम करना चाहती हैं और कई बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर चुकी हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर एक खास असरदार चावल के आटे से बना स्क्रब तैयार कर सकती हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

चावल से ऐसे बनाएं खास होममेड स्क्रब

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी में होने वाली टैनिंग कई बार खूबसूरती को कम कर देती है और यह शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। ऐसे में अब आपको टैनिंग कम करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही बाजार के महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत है, क्योंकि आज हम आपको चावल के आते से बना एक खास स्क्रब बनाने का तरीका बताएंगे। इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-06-14T190808.743

स्क्रब बनान के लिए सामग्री

  • चावल का खुरदुरा आटा
  • चीनी पाउडर
  • शहद और नारियल तेल

यह भी पढ़ें- DIY Face Scrub: धूप से काले पड़े चेहरे को करें साफ, घर पर बनाएं यह आसान स्क्रब

स्क्रब बनाने का तरीका

  • इस स्क्रब को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा चावल का आटा लें।
  • अब इसमें थोड़ा नारियल तेल, शहद और चीनी पाउडर मिक्सकर दें।
  • अब आप इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्सकर फेंट लें।
  • इस पेस्ट को आप अपने चेहरे 15 मिनट तक लगाकर रखें।
  • उसके बाद आप चेहरे की हल्की हाथों से मसाज कर सकती हैं।
  • इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।

2 - 2026-06-15T180047.740

इन बातों का रखें ध्यान

इस स्क्रब का आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इस स्क्रब का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले इसका पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही उपयोग करें। इस स्क्रब से अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर या डर्मटलॉजिस्ट की राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Homemade Scrub for Summer Glow: जिद्दी टैनिंग और ब्लैकहेड्स को कम करेगा यह खास स्क्रब, घर पर ऐसे करें तैयार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।