Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

Waterproof Phone Hacks: बारिश के दिनों में ये हैक्स आपके फोन को बनाएंगे वाटरप्रूफ

बारिश के दिनों में पानी की वजह से आपका स्मार्टफोन खराब हो सकता है। ऐसे ये सिंपल हैक्स आपके फोन को भीगने से बचाएंगे।
Updated:- 2022-07-20, 13:28 IST
image

बारिश का मौसम जितना खूबसूरत होता है, वो अपने साथ उतनी ही समस्याएं लेकर आता है। इन्हीं में से एक समस्या फोन से जुड़ी है। हर बार बारिश में लापरवाही के कारण फोन या अन्य टेक्निकल चीजों को भारी नुकसान पहुंचता है। 

बारिश के दिनों में अपने फोन को बचाना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके पास भी वाटरप्रूफ फोन नहीं है, तो ऐसे में पानी से फोन बचाने के लिए आपको इन हैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे फोन के भीगने का खतरा न रहे। आइए जानते हैं इन आसान टिप्स और ट्रिक्स के बारे में, जिनके जरिए आप अपना फोन भीगने से बचा सकते हैं।

प्लास्टिक जिप पाउच

how to save your phone from water

बारिश के दिनों में मोबाइल को भीगने से बचाने के लिए प्लास्टिक जिप पाउच का इस्तेमाल करना चाहिए। मार्केट में फोन के अलग-अलग साइज के हिसाब से जिप पाउच आते हैं। जिन्हें आप लॉकेट की तरह गले में कैरी कर सकती हैं। मार्केट में ये जिप पाउच आपको 100 से 200 रुपये के बीच में आसानी से मिल जाएंगे।  

चुनें वाटरप्रूफ फोन कवर

how to protect your phone from rain

आजकल मार्केट में कई तरह के वाटरप्रूफ फोन कवर आ रहें हैं। जो पानी को फोन के अंदर नहीं पहुंचने देते हैं। इन मोबाइल कवर्स के जरिए आप अपने फोन को भीगने से बचा सकते हैं। फोन कवर आपके सेफगार्ड का काम करता है। अगर आपका फोन पानी में गिर भी जाता है, तो वह भीगने से बच जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- हेडफोन का करती हैं इस्तेमाल, तो इन 5 सेफ्टी टिप्स को ना करें नजरअंदाज

वॉटरप्रूफ मोबाइल बैग 

मोबाइल बैग आजकल काफी चलन में हैं। प्लास्टिक से बने इस बैग में आप केवल फोन ही नहीं, बल्कि पैसे, इयरफोन या जरूरी कागज भी रख सकती हैं। इस बैग को आप बैग के जैसे पहन सकती हैं, जिससे इनके भीगने या फिसलने का रिस्क कम हो जाता है। 

चुनें वाटरप्रूफ इयरफोन या इयरबड्स

how to protect your phone in monsoon season

कई बार-बार फोन बाहर निकालने के चक्कर में फोन भीग जाता है। ऐसे में फोन को बार-बार बाहर न निकलना पड़े, इसके लिए आप वायरलेस वाटरप्रूफ इयरफोन या इयरबड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि अगर आपके पास कोई जरूरी कॉल आता है, तो आप उसे आसानी से रिसीव कर सकें। हालांकि इस तरह के इयरफोन काफी महंगे होते हैं, लेकिन यह आपके फोन को भीगने से बचा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन 10 आसान ट्रिक्स से बारिश के मौसम में मिनटों में सुखाएं गीले कपड़े

तैयार करें प्लास्टिक मोबाइल पाउच या फॉइल करें यूज

how to use foil on your phone

आप चाहें तो फोन को बचाने के लिए घर पर मोबाइल पाउच बना सकती हैं। जिसे आप बेहद कम सामानों की मदद से तैयार कर सकती हैं।  इसके अलावा आप चाहें तो इमरजेंसी में आप अपने फोन को फॉइल से कवर भी कर सकते हैं। 

तो ये कुछ तरीके जिनकी मदद से आप फोन को भीगने से बचा सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।