हम सभी की मेकअप किट में लिप ग्लॉस जरूर होता है। अक्सर हम अपने होंठों की खूबसूरती को निखारने के लिए या फिर अपने लिप मेकअप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में मिलने वाले ब्रांडेड लिप ग्लॉस अक्सर काफी महंगे होते हैं। साथ ही साथ, कभी-कभी ये ग्लॉस आपके होंठों को सूखा भी बना देते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद घर पर ही लिप ग्लॉस बनाकर तैयार करें।
जी हां, अगर आप चाहें तो नारियल तेल और पुरानी लिपस्टिक की मदद से लिप ग्लॉस बना सकती हैं। इस लिप ग्लॉस को बनाने के कई फायदे हैं। जहां एक ओर नारियल तेल सूखे होंठों की समस्या को दूर करके उसे मुलायम बनाता है, वहीं दूसरी ओर लिपस्टिक के शेड को आप अपनी पसंद के अनुसार चुनकर मनपसंद लिप ग्लॉस तैयार कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप पुरानी लिपस्टिक की मदद से लिप ग्लॉस किस तरह बनाई जा सकती हैं-
घर पर लिप ग्लॉस बनाने के क्या फायदे हैं
- अगर आप घर पर ही लिपस्टिक और नारियल तेल की मदद से लिप ग्लॉस बना रही हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
- लिप ग्लॉस बनाते समय नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके होंठों को नमी देता है। इससे रूखे और फटे होंठों की समस्या को कम करने में काफी मदद मिलती है।
- चूंकि आप अपनी पुरानी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रही हैं, इसलिए आप जो रंग चाहे, उसे मिलाकर मनपसद शेड तैयार कर सकती हैं।
- इस होममेड लिप ग्लॉस में कोई पैराबेन, केमिकल या नकली चीज नहीं होती है, इसलिए यह आपके होंठों के लिए नहीं काफी अच्छा है।
- अगर आप बजट फ्रेंडली तरीके से अपने होंठों का ख्याल रखना चाहते हैं तो यह एक अच्छा तरीका है।
घर पर लिप ग्लॉस बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
- लिपस्टिक का एक छोटा टुकड़ा (मटर के दाने जितना)
- 1 चम्मच नारियल तेल
- एक साफ चम्मच
- एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल
- खाली लिप बाम कंटेनर
घर पर लिप ग्लॉस बनाने किस तरह बनाएं
- लिप ग्लॉस बनाने के लिए सबसे पहले आप अपनी पसंदीदा लिपस्टिक लेकर उसका थोड़ा सा हिस्सा काटो।
- आप मैट या ग्लॉसी, किसी भी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसे एक छोटे बाउल में डाल दो। साथ ही नारियल तेल भी डालें।
- अब इसे माइक्रोवेव में 15-20 सेकंड के लिए रख दो।
- अगर माइक्रोवेव नहीं है तो डबल बॉयलर वाले तरीके से पिघलाएं।
- एक बार पिघल जाने के बाद चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसे खाली लिप बाम कंटेनर में डालें और जमने दें।
- बस आपका होममेड लिप ग्लॉस बनकर तैयार है।
- आप इसे कभी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह भी पढ़ें:Homemade Ubtan: दुल्हन के लिए बेस्ट है ये एक्सपर्ट का बताया होममेड उबटन, ऐसे करें इस्तेमाल
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों