Mon Oct 12, 2026 | Updated 05:01 PM IST

Homemade Lip Balm: फटे होंठों के दर्द से राहत द‍िला सकता है घी, ऐसे बनाएं नेचुरल ल‍िप बाम

फटे होंठों से ज्‍यादातर म‍ह‍िलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी इस समस्‍या से जूझ रही हैं तो घर पर बने घी के ल‍िप बाम का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-10-12, 16:15 IST
homemade lip balm from ghee

बदलते मौसम में होंठों का फटना एक आम समस्या है। कई बार होंठ इतने ज्यादा ड्राई हो जाते हैं कि हंसने, बोलने या कुछ खाने में भी दर्द होने लगता है। होंठों पर पपड़ी जमने लगती है और कभी-कभी खून भी निकलने लगता है। ऐसे में बार-बार लिप बाम लगाने का मन करता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके किचन में रखा घी भी फटे होंठों को आराम देने में मदद कर सकता है?

दरअसल, घी होंठों की ऊपर की लेयर पर चिकनाई बनाए रखने और ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप भी घर पर नेचुरल लिप बाम बनाना चाहती हैं, तो हम आपको घी से बनाने का सही तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

homemade lip balm from ghee (2)

image credit- ai

फटे होंठों पर घी लगाने से क्या फायदा होता है?

आपको बता दें कि घी में हेल्‍दी फैट होता है, जो होंठों की स्‍क‍िन को भी हेल्‍दी रखता है। साफ शब्‍दों में कहें तो यह होंठों को सुरक्षा कवच देता है, ज‍िससे हाेंठों की नमी जल्‍दी नहीं खत्‍म होती है। साथ ही खिंचाव भी कम होता है। खासकर जब होंठ ड्राई हों और उन पर पपड़ी जमने लगी हो, तब थोड़ी मात्रा में घी लगाने से आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Homemade Lip Balm: किचन की सिर्फ 4 चीजों से घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम, गुलाबी बनेंगे होंठ

घर पर घी से ऐसे बनाएं नेचुरल लिप बाम

अगर आप बाजार में मिलने वाले लिप बाम की जगह घरेलू नुस्‍खा पसंद करती हैं, तो घी से लिप बाम बना सकती हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है। लिप बाम बनाने के लिए जरूरी चीजें-

  • आधा चम्मच प्‍योर घी
  • आधा चम्मच नारियल का तेल
  • एक छोटा, साफ और सूखा डिब्बा

इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में घी और नारियल का तेल लें। अब दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अगर घी ज्यादा जमा हुआ है, तो कटोरी को थोड़ा गर्म करके उसे मेल्ट भी कर सकती हैं। बस ध्‍यान रहे क‍ि इसे ज्‍यादा गर्म नहीं करना है। अब इसे साफ और सूखे डिब्बे में भर लें और ठंडा होने दें। आपका घर पर बना नेचुरल लिप बाम इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

homemade lip balm from ghee (1)

image credit- magnific

होममेड ल‍िप बाम का इस्‍तेमाल कब और कैसे करें?

अगर आप घर पर घी से बने ल‍िप बाम का इस्‍तेमाल कर रही हैं, तो रात में लगाना सही रहेगा। इससे यह रात भर में अपना असर द‍िखा पाएगी। सुबह आपके होंठ भी मुलायम नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Winter Lip Care: फटे होंठों से मिलेगी राहत, घर पर बनाएं यह Pink Lip Balm

होममेड ल‍िप बाम का इस्‍तेमाल करते समय क‍िन बातों का रखें ध्‍यान?

अगर आप घर पर बने होममेड ल‍िप बाम का इस्‍तेमाल कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • इस्‍तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • जलन या खुजली हो, तो इस्‍तेमाल करना बंद कर दें।
  • होंठ ज्‍यादा फट रहे हैं, तो डॉक्‍टर से म‍िलने में देरी न करें।
  • बहुत ज्‍यादा ल‍िपस्‍ट‍िक का इस्‍तेमाल करने से बचें।
  • साफ और सूखे ड‍िब्‍बे में इस ल‍िप बाम को एक महीने तक स्‍टोर कर सकती हैं।  

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

FAQ
क्या नाभि में घी लगाने से भी होंठों का फटना बंद होता है?
हां, रात में सोने से पहले नाभि में 2 बूंद देसी घी लगाने से शरीर को अंदरूनी नमी मिलती है और होंठ फटना कम होते हैं।
क्या फटे होंठों पर घी लगाने से कालापन दूर हो सकता है?
घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स होंठों का रूखापन दूर करते हैं, जिससे धीरे-धीरे होंठों का प्राकृतिक रंग सुधरता है और कालापन कम दिखता है।
घी से बना होममेड लिप बाम कितने दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है?
अगर इसे साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए, तो यह होममेड लिप बाम बिना फ्रिज के भी 1 से 2 महीने तक खराब नहीं होता।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।