Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:34 PM IST

Leftover Lipstick Reuse: बची हुई लि‍पस्‍ट‍िक से बनाएं लिप बाम और ब्लश, म‍िलेगा ग्‍लैमरस लुक

Homemade Blush And Lip Balm: हम सभी को लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद होता है, लेक‍िन जब ये खत्‍म होने लगती है तो हम या तो इसका इस्‍तेमाल करना बंद कर देते हैं या तो फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो हम आपको इससे ल‍िप बाम और ब्‍लश बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
Updated:- 2026-06-11, 20:44 IST
image

How To Make Lip Balm And Blush At Home: हम सभी को तैयार हाेने का बहुत शौक होता है। इसके ल‍िए हम अच्‍छे-अच्‍छे कपड़े पहनते हैं। अच्‍छा मेकअप करते हैं। लड़क‍ियों और मह‍िलाओं के पास तो काफी सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स होते हैं। ल‍िपस्‍ट‍िक भी उन्‍हीं में से एक है। कई बार हम ल‍िपस्‍ट‍िक जब खत्‍म होने लगती है तो उसका इस्‍तेमाल करना बंद कर देते ह‍ैं या तो फेंक देते हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि आप बची हुई ल‍िपस्‍ट‍िक से घर पर ही ल‍िप बाम और ब्‍लश बना सकती हैं?

जी हां, हाल ही में मैंने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडि‍यो में बची हुई ल‍िपस्‍ट‍िक से ल‍िप बाम और ब्‍लश बनाने का तरीका देखा है। आइए जानते हैं क‍ि इसके ल‍िए आपको क्‍या करना होगा?

homemade lip balm and blsuh from leftover lipstick (1)

बची हुई लिपस्टिक से लिप बाम कैसे बनाएं?

  • बची हुई लिपस्टिक
  • थोड़ा नारियल तेल
  • छोटा साफ डिब्बा
  • चम्मच

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: ₹5 में दूर करें होंठों का कालापन, ये 3 नुस्‍खे द‍िखाएंगे असर

बनाने का तरीका भी जानें

  • बची हुई लिपस्टिक को आसानी से निकाल लें
  • अब एक चम्मच नारियल का तेल ल‍िपस्‍ट‍िक में म‍िला लें
  • इसके बाद इसे म‍िक्‍स करके मिक्सचर को बहुत हल्का गर्म करें, ताकि सब चीजें अच्छे से मिल जाएं
  • अब मिक्सचर को ठंडा होने के बाद छोटे ड‍िब्‍बे में रख लें।
  • कुछ ही देर में ये लिप बाम जैसा बन जाएगा।

इससे क्या फायदा मिलेगा?

  • होंठों पर नेचुरली रंग आता है
  • होंठ ज्यादा ड्राई नहीं लगते हैं
  • रोजाना इस्तेमाल के लिए भी ये अच्छा ऑप्शन है

यह भी पढ़ें- Hair Dye: स‍िर्फ ₹2 में बालों को म‍िलेगा बरगंडी रंग, बिना केमिकल ऐसे करें हेयर कलर

बची हुई लिपस्टिक से ब्लश कैसे बनाएं?

अगर लिपस्टिक क्रीमी है, तो उसे सीधे ब्लश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • उंगली पर थोड़ा सा ल‍िपस्‍ट‍िक लें
  • अब इसे गालों पर हल्के हाथों से लगा लें
  • अब अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें

कौन से शेड अच्छे लगते हैं?

  • पीच
  • पिंक
  • रोज
  • लाइट बेरी शेड

इनका इस्‍तेमाल करने से आपके गाल नेचुरली ग्‍लोइंग नजर आएंगे।

homemade lip balm and blsuh from leftover lipstick (2)

इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • एक्सपायर लिपस्टिक इस्तेमाल न करें
  • पैच टेस्ट जरूर करें
  • हमेशा साफ ड‍िब्‍बे में ही रखें

यह भी पढ़ें- Lip Care: बिना रगड़े ऐसे साफ करें Matte Lipstick, घर की इन चीजों से होंठ बनेंगे बेबी सॉफ्ट

मेकअप को ग्लैमरस कैसे बनाएं?

  • लिप बाम के साथ काजल जरूर लगा लें
  • ब्लश को अच्छे से ब्लेंड कर लें
  • बहुत ज्यादा चीजें एक साथ चेहरे पर न लगाएं

यह भी पढ़ें- Lipstick Long Lasting Hacks: सुबह की लगाई लिपस्टिक शाम तक रहेगी फ्रेश, बस करना होगा ये एक काम

तो अगर आप भी बची हुई ल‍िपस्‍ट‍िक को फेंक देती थीं, तो आप उसका ऊपर बताए गए तरीकाें से रीयूज कर सकती हैं। इससे आपके पैसे भी वेस्‍ट नहीं होंगे और आपका लुक भी अच्‍छा नजर आएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।