Makeup Hack : लिप फिलर इंजेक्शन के बिना पाएं पाउटी लिप्स, जानें ये ट्रिक

(Lip Filler Tips Without Cosmetic Surgery) हर दूसरी महिला खूबसूरत दिखना चाहती है और इसके लिए वे कई तरह-तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी पर ढेरों रुपए खर्च कर देती हैं।कई महिलाएं अपने होंठों को उभरा हुआ दिखाने के लिए लिप फिलर के इंजेक्शन भी लगवाती हैं।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप एक ट्रिक के जरिए होंठों को खुद से प्लंप कर सकती हैं और अपने होंठों को पाउटी बना सकती हैं, जानें क्या है लिप फिलर और कैसे घर पर ही आप कर सकती हैं लिप फिलर।
क्या करता है लिप फिलर (What Is Lip Filler)

- लिप फिलर भी कॉस्मेटिक सर्जरी का एक हिस्सा है।
- लिप फिलर करवाने के लिए महिलाएं कई तरह के स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेती है।
- क्योंकि ये इंजेक्शन के द्वारा किया जाता है।लिप फिलर का इस्तेमाल पतले होंठों को मोटा बनाने के लिए भी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : Lipstick Tips : इन बातों का रखेंगी ख्याल तो लिपस्टिक रहेगी ट्रांसफर-प्रूफ, जानें
कैसे करें घर पर लिप फिलर (How To Do Lip Filler At Home)

- लिप्स को उभरा हुआ दिखाने के लिए आप सबसे पहले अपने होंठों को अच्छी तरह साफ कर लें।
- इसके बाद आप थोड़ी सी चीनी में 4 से 5 बूंद नींबू के रस को मिलाएं।
- इस स्क्रब को आप अपने होंठों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- करीब 2 से 3 मिनट के बाद आप इसे पानी की मदद से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें : Lipstick Color : रेड कलर नहीं है पसंद तो इस करवा चौथ पर ट्राई कीजिए ये कलर ऑप्शन
- इसके बाद आप टूथब्रश की मदद से लिप्स पर हल्के हाथों से मसाज करें।
- करीब 1 से 2 मिनट तक इसी तरह मसाज करने के बाद अपने लिप्स को कॉटन से साफ करें।
- ऐसा करने से आपके लिप्स पर मौजूद डेड स्किन निकल जाएगी और आपके लिप्स प्लंपी नजर आएंगे।
- आप हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार ये ट्रिक ट्राई कर सकती हैं और पा सकती है बेहद उभरे और पाउटी लिप्स।
तो अब आप भी इस ट्रिक को मेरी तरह ट्राई कर सकती हैं और बिना पैसे खर्च किए कर सकती हैं लिप फिलर।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।