हम सभी शावर जेल का इस्तेमाल नहाते वक्त करते हैं। इससे हमारी बॉडी सॉफ्ट और मॉइश्चराइज रहती है। साथ ही बाजार में तरह-तरह के शावर जेल मिलते हैं और वह काफी मंहगे भी होते हैं। लेकिन ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप घर पर शावर जेल बना सकती हैं। शावर जेल बनाना बेहद ही आसान है। तो चलिए जानते हैं आप घर पर शावर जेल कैसे बना सकती हैं।
बेसिक शावर जेल
आप बेसिक शावर जेल से शुरुआत कर सकती हैं। इस बेसिक शावर जेल को बनाना बेहद ही आसान है। साथ ही इसे बनाने के लिए केवल कुछ ही चीजों की आवश्यकता होती है।
आवश्यक चीजें
- ¾ कप (176 मिली) लिक्विड कैस्टाइल सोप
- ½ कप (118 मिली) शहद
- ¾ कप (176 मिली) कैरियर ऑयल
- एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें
बनाने का तरीका
- बेसिक शावर जेल बनाने के लिए सबसे पहले एक बोतल में कैस्टाइल सोप और शहद डालें। इसके बाद इसमें पानी डालें।
- फिर इसमें कैरियर ऑयल डालें। कैरियर ऑयल वेजिटेबल बेस्ड ऑयल होते हैं, जिनका उपयोग एसेंशियल ऑयल को पतला करने के लिए किया जाता है। साथ ही यह स्किन को मॉइस्चराइज़ करता है और जलन को भी रोकता है।
- इसके बाद इसमें एसेंशियल ऑयल डालें। एसेंशियल ऑयल शावर जेल की गंध को प्रभावित करता है। आप चाहें तो अपनी पंसद अनुसार एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लीजिए तैयार है आपका बेसिक शावर जेल। लेकिन हमेशा उपयोग करने से पहले इसे अच्छे से हिला लें।
- आप अपने नॉर्मल साबुन की जगह पर घर पर बने इस शावर जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
थिक और क्रीमी शावर जेल
आप घर पर थिक और क्रीमी शावर जेल बना सकती हैं। इस तरह के शावर जेल के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
आवश्यक चीजें
- 2 बड़े चम्मच (27 ग्राम) शिया बटर
- 2 बड़े चम्मच (30 मिली) कैरियर ऑयल
- 1 बड़ा चम्मच (15 मिली) वेजिटेबल ग्लिसरीन
- 1 चम्मच (2.5 ग्राम) ज़ांथन गम
- ⅓ कप (78 मिली) तरल कैस्टाइल सोप
- ⅓ कप (78 मिली) गर्म पानी
- एसेंशियल ऑयल
Recommended Video
बनाने का तरीका
- इस शावर जेल को बनाने के लिए सबसे पहले शिया बटर को पिघला लें। शिया बटर को पिघलाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में पानी गरम कर लें। इसके बाद जब पानी उबलने लगे, तब पानी में शिया बटर का डिब्बा डाल दें। इससे आपका शिया बटर आसानी से पिघल जाएगा।
- इसके बाद इसमें वेजिटेबल ऑयल और ग्लिसरीन डालें। शावर जेल में वेजिटेबल ऑयल और ग्लिसरीन इसे और अधिक मॉइस्चराइजिंग बना देगा और ग्लिसरीन ज़ांथन गम को डिजॉल्व करने में मदद करेगा।
- इसके अलावा आप इसके लिए किसी भी कैरियर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके बाद इसमें ज़ांथन गम डालें। ज़ांथम गम शावर जेल को थिक करने में मदद करेगा। अब इसे अन्य चीजों के साथ अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद इन सभी चीजों को ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इससे सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएंगी और यह थिक होना शुरू हो जाएगा।
- आखिर में इसमें कैस्टाइल सोप, गर्म पानी और एसेंशियल ऑयल डाल लें।
- इसके बाद दोबारा इन सभी चीजों को ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। अब इस शावर जेल को किसी बोतल में डाल लें और नहाते वक्त इसका इस्तेमाल करें।
सी सॉल्ट शावर जेल
आप सी सॉल्ट शावर जेल भी घर में बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है।
आवश्यक चीजें
- 6 बड़े चम्मच (88 मिली) फ्लावर वॉटर
- 2 चम्मच (10 ग्राम) सी सॉल्ट
- 2 बड़े चम्मच (30 मिली) एलोवेरा जेल
- 1 बड़ा चम्मच (15 मिली) आर्गन ऑयल
- एसेंशियल ऑयल
- 6 बड़े चम्मच (88 मिली) लिक्विड कैस्टाइल सोप
- पानी
बनाने का तरीका
- सी सॉल्ट शावर जेल बनाने के लिए सबसे पहले फ्लावर वॉटर में पानी डालें। इसके बाद
- एक बड़ा बाउल लें और इसमें पानी और सी सॉल्ट डालकर इसे अच्छे से मिला लें।
- सी सॉल्ट शावर जेल को चंकी बनाने से रोकेगा।
- अब इसमें एलो,आर्गन और एसेंशियल ऑयल डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- आप चाहें तो आर्गन के जगह कैरियर ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद इसमें कैस्टाइल सोप डालें। फिर दोबारा सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका घर पर बना सी सॉल्ट शावर जेल।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com