महंगे सीरम की जगह इस्तेमाल करें ये होममेड Night Serum, शीशे जैसा चम‍क उठेगा चेहरा

How To Make Homemade Serum: आजकल ग्‍लोइंग स्‍क‍िन पाने के ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते हैं। लोग महंगे-महंगे सीरम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल भी होते हैं जो हर स्किन पर सूट नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही कुछ चीजों से नाइट सीरम बना सकती हैं। हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-04-20, 08:28 IST
homemade night serum for glowing skin

Homemade Night Serum: आज के समय में हर कोई चाहता है क‍ि उसकी स्‍क‍िन हमेशा ग्‍लाेइंग और फ्रेश नजर आए। इसके ल‍िए मह‍िलाएं और लड़क‍ियां क्‍या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार से महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदकर इस्‍तेमाल करता है, तो कुछ लोग घरेलू नुस्‍खे आजमाते हैं। हालांक‍ि बाजार के ब्यूटी प्रोडक्‍ट्स भले ही आपको इंस्‍टेंट ग्‍लो दे दें, लेक‍िन ये केम‍िकल बेस्‍ड होते हैं, ज‍िससे हमारी स्‍क‍िन को काफी नुकसान पहुंचता है।

आमतौर पर दिन में किसी को समय नहीं म‍िल पाता है। ऐसे में क्‍यों न रात में कुछ ऐसा क‍िया जाए ज‍िससे स्‍क‍िन एकदम फ्रेश और ग्‍लोइंग नजर आए। आप घर पर ही कुछ चीजों से एक नाइट सीरम बना सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे बल्कि नेचुरली ग्‍लोइंग त्‍वचा भी म‍िलेगी। आइए जानते हैं क‍ि आप कैसे घर पर नाइट सीरम बना सकती हैं?

Glowing skin tips (4)

कैसे बनाएं होममेड नाइट सीरम?

इस सीरम को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। बस ये तीन चीजें ही चाहिए-

  • गुलाब जल
  • एलोवेरा जेल
  • विटामिन E कैप्सूल

यह भी पढ़ें- Homemade Cream: ₹10 में घर पर बनाएं गर्मियों वाली ये क्रीम, चेहरे की डलनेस हाेगी कम

ये है बनाने का आसान तरीका (Tips To Make Night Serum At Home)

इसे बनाने के ल‍िए एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें 1 विटामिन E कैप्सूल का ऑयल निकालकर डाल दें। अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालें। इन्‍हें अच्छे से मिक्स कर लें। आपका होममेड नाइट सीरम तैयार है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें
  • हल्के हाथों से इस सीरम को चेहरे पर लगाएं
  • दो से तीन मिनट तक मसाज करें
  • इसे पूरी रात के लिए लगा रहने दें

यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: क‍िचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्‍क्र‍ब, ₹15 में म‍िलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्‍वचा

क्‍या हैं इस सीरम के फायदे?

  • एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट करता है। इससे ड्राई स्किन भी सॉफ्ट नजर आती है।
  • विटामिन E स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है और चेहरे पर नेचुरल चमक लाता है।
  • गुलाब जल से स्किन को ठंडक म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- Homemade Talcum Powder: स‍िर्फ ₹5 में घर पर बनाएं नेचुरल पाउडर, दूर होगी पसीने की बदबू

 

homemade night serum for glowing skin (1)

बेहतर रिजल्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • अगर आप अच्छा रिजल्ट चाहती हैं तो इसे रोजाना रात में इसका इस्‍तेमाल करें।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • सीरम लगाने से पहले चेहरे को साफ जरूर करें
  • इसे ज्यादा दिनों के लिए स्टोर न करें।
  • 2-3 दिन में खत्म होने जितना ही बनाएं।
  • दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर इस तरह लगाएं एलोवेरा, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा

तो अगर आप भी कम पैसों में ग्‍लोइंग त्‍वचा पाना चाहती हैं तो ये होममेड नाइट सीरम आपकी मदद कर सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।