Homemade Powder: सिर्फ ₹5 में घर पर बनाएं नेचुरल पाउडर, पसीने की बदबू होगी दूर

गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में हमारी स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण हमारी स्किन डल हो जाती है। रंगत डाउन हो जाती है। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत तो पसीने के कारण होती है। इसके लिए लोग बाजार से महंगे परफ्यूम या पाउडर खरीदते हैं। हालांकि, इनमें केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप घर पर भी पाउडर बना सकती हैं, वो भी बिना केमिकल के? दरअसल, मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने घर पर ही नेचुरल पाउडर बनाने की जानकारी दी है। आइए जानते हैं-
-1774245724289.jpg)
किन चीजों से बनेगा ये पाउडर?
इस नेचुरल पाउडर को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-
- 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 3 चम्मच आरारोट पाउडर
- 1 चम्मच सौंफ पाउडर
- 2 चम्मच गुलाब पाउडर
यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक सकती है आपकी स्किन, बस किचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्तेमाल
सभी चीजें एक ही चम्मच से लेना है। इससे माप एकदम सही आएगा। आपको बता दें कि ये सभी चीजें स्किन के लिए हल्की होती हैं और पसीना कंट्रोल करने में भी मदद करती हैं।
View this post on Instagram
कैसे बनाएं ये पाउडर?
अब आती है पाउडर को बनाने की बारी। इसके लिए आप सबसे पहले एक साफ बाउल लें। इस सभी चीजों को ऊपर बताए गए मात्रा में डाल दें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि एक स्मूथ पाउडर तैयार हो जाए। अब इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
यह भी पढ़ें- Skincare: आपकाे चाहिए चांद-सा निखार, तो रात में चेहरे पर लगा ये खास चीज
कैसे करें इस्तेमाल?
जब भी आप नहाकर आएं या पसीना ज्यादा आए तो इस पाउडर को अंडरआर्म्स या जहां ज्यादा पसीना आता है, वहां लगा लें।
ये पाउडर स्किन को ड्राई रखता है और बदबू को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे, तो टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल
क्या हैं इसके फायदे?
- मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और पसीने को एब्जॉर्ब करता है।
- अरारोट पाउडर नमी को कंट्रोल करता है और स्किन को ड्राई भी रखता है।
- सौंफ पाउडर से खुशबू आती है, इससे ये बदबू कम करता है।
- गुलाब पाउडर स्किन को फ्रेश और सुगंधित बनाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी आप ये पाउडर लगाएं तो स्किन को क्लीन और ड्राई कर लें
- अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट कर लें
- इस पाउडर को आंखों या चोट वाली जगह पर न लगाएं
यह भी पढ़ें- Apple Peel for Glowing Skin: फेंकने के बजाय सेब के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल, शीशे जैसा चमक जाएगा चेहरा
तो अगर आप भी बार-बार डियोड्रेंट इस्तेमाल करके परेशान हो चुकी हैं, तो एक बार ये नेचुरल पाउडर जरूर ट्राई कीजिएगा। ये पूरी तरह से नेचुरल है। खास बात तो ये है कि 10 रुपये से भी कम में आपको नेचुरल पाउडर मिल जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- घर पर Talcum Powder कैसे बनाएं?
- आप मुल्तानी मिट्टी, आरारोट, सौंफ और गुलाब के पाउडर से Talcum Powder बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।