Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

Homemade Cream: ₹10 में घर पर बनाएं गर्मियों वाली ये क्रीम, चेहरे को म‍िलेगा शीशे सा न‍िखार

How To Make Face Cream At Home: गर्मियों में धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण स्‍क‍िन बहुत जल्दी डल और बेजान लगने लगती है। कई लोग इसके लिए महंगी क्रीम खरीदते हैं, लेकिन हर बार पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। अगर आप चाहें तो आप घर पर ही सि‍र्फ 10 रुपये में क्रीम बना सकती हैं, जो आपकी स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बना देगी।
Updated:- 2026-05-04, 11:14 IST
homemade face cream

Summer Face Cream Making Tips: गर्मियों के मौसम में जहां हमारी सेहत का जरूरत से ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, वहीं हमारी स्किन को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। दरअसल, गर्मियों में धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण हमारी स्किन डल हो जाती हे। साथ ही कुछ लोगों को जलन होने लगती है। इसके लिए लोग बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। साथ ही कुछ लोग घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं।

अगर आप महंगे क्रीम खरीदती हैं तो हम आपको घर पर ही मात्र 10 रुपए में क्रीम बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। ये पूरी तरह से नेचुरल होगा। साथ ही इसके इस्तेमाल से आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी। आइए जानते हैं-

homemade face cream (1)

क्रीम बनाने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक चम्मच गुलाब जल
  • एक चम्मच खीरे का रस

ये तीनों चीजें मिलाकर आप क्रीम तैयार कर सकती हैं। ये गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Talcum Powder: स‍िर्फ ₹5 में घर पर बनाएं नेचुरल पाउडर, दूर होगी पसीने की बदबू

कैसे बनाएं ये क्रीम?

क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और खीरे का रस मिक्स कर लें। जब ये तीनों चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं, तो समझ जाइए कि आपकी क्रीम तैयार है। इसे आप एक छोटे डिब्बे में भरकर फ्रिज में भी रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक सकती है आपकी स्‍क‍िन, बस क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले रात में चेहरे को साफ कर लें
  • अब थोड़ा सा इस क्रीम को चेहरे पर लगाएं
  • कम से कम 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें
  • इसके बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें
  • चाहें ताे आप इसका इस्तेमाल दिन में भी कर सकती हैं

इस क्रीम से क्या फायदे मिलेंगे?

  • चेहरे की डलनेस कम होगा
  • स्किन को ठंडक मिलेगी
  • चिपचिपाहट कम होगी
  • स्किन फ्रेश नजर आएगी

यह भी पढ़ें- Apple Peel for Glowing Skin: फेंकने के बजाय सेब के छिलकों का ऐसे करें इस्‍तेमाल, शीशे जैसा चमक जाएगा चेहरा

लखनऊ की ब्‍यूटी और हेयर एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने बताया क‍ि खीरा और गुलाब जल स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं और एलोवेरा स्किन को मॉइश्चराइज करता है।

homemade face cream (2)

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • क्रीम को 2 से 3 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लें
  • फ्रिज में ही स्टोर करें

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे, तो टमाटर का ऐसे करें इस्‍तेमाल

तो अगर आप भी गर्मियों में बाजार से महंगी क्रीम खरीदती हैं तो एक बार ये नेचुरल क्रीम घर पर बनाकर देखिए। सिर्फ ₹10 के आसपास में बनने वाली ये होममेड क्रीम आपकी स्किन को गर्मियों में फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखेगी।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
गर्मियों के ल‍िए घर पर कैसे फेस क्रीम बनाएं?
आप एलोवेरा जेल, गुलाब जल और खीरे के रस को म‍िक्‍स करके क्रीम बना सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।