Blackheads Removal Tips: चेहरे के जिद्दी ब्लैकहेड्स को दूर कर सकता है ये घरेलू स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

ब्लैकहेड्स एक ऐसी समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। खासकर नाक, ठुड्डी और माथे पर जब छोटे-छोटे काले दाने नजर आने लगते हैं तो चेहरे की खूबसूरती ही ब‍िगड़ जाती है। ऐसे में हम आपके ल‍िए एक ऐसा नुस्‍खा लेकर आए हैं, ज‍िससे आपको Blackheads से छुटकारा म‍िल सकता है।
Updated:- 2026-06-15, 10:12 IST
blackheads removal tips

हम सभी को खूबसूरत द‍िखने की चाहत होती है, लेक‍िन एक चीज है जो सबसे ज्‍यादा परेशान करती है और वो है ब्‍लैकहेड्स। ये एक ऐसी समस्‍या है ज‍िससे ज्‍यादातर लोग परेशान रहते हैं। खासकर नाक, ठुड्डी और माथे पर छोटे-छोटे काले दाने जब नि‍कल आते हैं तो चेहरे की खूबसूरती ब‍िगड़ जाती है। बाजार में ब्‍लैकहेड्स रि‍मूव करने के लिए कई प्रोडक्‍ट्स म‍िल जाते हैं, लेक‍िन कई बार इनका ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने से चेहरे पर ड्राईनेस बढ़ जाती है।

ऐसे में अगर आप केम‍िकल वाले प्रोडक्‍ट्स नहीं बल्‍क‍ि घरेलू नुस्खे आजमाना चाहती हैं तो ये लेख आपके काम का हो सकता है। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने बताया क‍ि आप घर पर कॉफी से स्‍क्रब बनाकर इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं। बस इसमें आपको एक सीक्रेट इंग्रीड‍िएंट म‍िलाना होगा। आइए जानते हैं-

blackheads removal tips (1)

कॉफी स्क्रब बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच दही
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 2 से 3 बूंद टी ट्री ऑयल (अगर आपकी स्‍क‍िन पर सूट करता हो तो)

यह भी पढ़ें- Shiny Hair Tips: शैंपू में यह 1 चीज मिलाकर धोने से शाइनी और मजबूत होंंगे बाल, एक बार करें ट्राई

कैसे असरदसार हैं चीजें?

कॉफी स्‍क‍िन को एक्सफोलिएट करती है। वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्‍क‍िन के अपर लेयर को सॉफ्ट बनाता है। इसके अलावा शहद से हमारी स्‍क‍िन को नमी म‍िलती है। इससे स्क्रब के बाद हमारी स्‍क‍िन ज्‍यादा ड्राई नहीं लगती है। टी ट्री ऑयल की बात करें तो ये ऑयली स्किन की केयर करता है। हालांक‍ि, इसका इस्‍तेमाल बहुत ही कम मात्रा में करना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- Beautiful Toe Nails: ब‍िना पार्लर जाए पैरों के नाखूनों को ऐसे बनाएं सुंदर, जानें तरीका

स्क्रब कैसे बनाएं?

एक साफ कटोरी में कॉफी पाउडर ले लें। अब इसमें दही और शहद मिलाएं। फिर 2 से 3 बूंद टी ट्री ऑयल डालकर सभी चीजों को अच्छे से म‍िक्‍स कर लें। आपका होममेड स्‍क्रब तैयार है। अगर आपकी स्‍क‍िन बहुत सेंस‍िट‍िव है तो ट्री ट्री ऑयल को अवॉइड कर सकती हैं।

blackheads removal tips (2)

इस्तेमाल करने का सही तरीका भी जानें

  • सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें।
  • अब इस स्क्रब को नाक, ठुड्डी और ब्लैकहेड्स वाली जगहों पर लगाएं।
  • धीरे-धीरे 1 से 2 मिनट तक मसाज करें।
  • ज्यादा जोर से रगड़े नहीं, वरना जलन हाे सकती है।
  • अब स्क्रब को 5 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
  • बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- Sunscreen Applying Tips: चेहरे पर ही नहीं, इन जगहों पर भी लगाना चाह‍िए सनस्‍क्रीन; आप भी जान लें

हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?

इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार इस्‍तेमाल आप क‍र सकती हैं। जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से स्‍क‍िन की नेचुरल नमी पर असर पड़ता है और आपकी स्‍क‍िन ड्राई लगने लगती है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • कोई भी नुस्‍खा आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • हमेशा साफ चेहरे पर ही नुस्‍खा आजमाएं।
  • कोश‍िश करें क‍ि रात में ही स्‍क‍िन केयर करें।
  • स्‍क‍िन से जुड़ी कोई द‍िक्‍कत हो तो इस्‍तेमाल न करें या एक्‍सपर्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: काले और फटे होंठों से होती है शर्मिंदगी, इन 5 नेचुरल तरीकों से पाएं Pink Lips

तो अगर आप भी चेहरे के ज‍िद्दी ब्‍लैकहेड्स हटाना चाहती हैं तो ये होममेड स्‍क्रब आपके काम आ सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।