Shiny Hair Tips: शैंपू में यह 1 चीज मिलाकर धोने से शाइनी और मजबूत होंंगे बाल, एक बार करें ट्राई

हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। काेई बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। लोग चेहरे और बालों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। बालों की बात करें तो आज के समय में तेज धूप, धूल, प्रदूषण और खराब खानपान से बालों की चमक खो सी जाती है। इससे हमारा पूरा लुक बिगड़ जाता है।
ऐसे में लोग पार्लर जाकर महंगे हेयर स्पा करवाते हैं। हालांकि, इससे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप भी अपने बालों में नेचुरल चमक लाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बालों को धोने के तरीकों में कुछ नुस्खे को आजमाने की जानकारी दी है। इससे आपके बालों में नेचुरल चमक आ सकती है और बाल भी मजबूत बनेंगे। आइए इस नुस्खे के बारे में जानते हैं-
शैंपू में मिलाएं कलौंजी का तेल
आपको बता दें कि कलौंजी का तेल बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये तेल बालों में नमी बनाए रखता है और उनकी चमक भी नजर आती है। ऐसे में अगर आप शैंपू में थोड़ा सा ये तेल मिलाकर बालों काे धाेएंगी तो आपको फर्क जरूर दिख सकता है।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips for Long Hair: तपती गर्मी में ऐसे करें लंबे बालों की केयर, बढ़ेगी खूबसूरती
शैंपू में कैसे मिलाएं कलौंजी का तेल?
- अपने हाथ में जितना शैंपू इस्तेमाल करना हो, उतना लें।
- अब उसमें 2 से 3 बूंद कलौंजी का तेल मिला लें।
- दोनों को अच्छी तरह मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
- अब हल्के हाथों से मसाज करें।
- 2 से 3 मिनट बाद बालों को धो लें।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: घने और बाउंसी बाल पाने के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीके, खुद आजमाती हैं ब्यूटी एक्सपर्ट
बस इस नुस्खे को आजमाते समय ध्यान रखें कि तेल की मात्रा बहुत ज्यादा न हो, वरना आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं।
इससे क्या फायदे हो सकते हैं?
- बालों में चमक आ सकती है
- बालों की ड्राईनेस कम हो सकती है
- बाल सॉफ्ट बन जाते हैं
- स्कैल्प में नमी बनी रहती है
यह भी पढ़ें- मॉनसून में तेजी से झड़ने लगते हैं बाल, Hair Fall कम कर सकते हैं ये घरेलू तरीके
कितनी बार करें इस्तेमाल?
इस नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक या दो बार से ज्यादा न करें। हर बार बाल धोते समय इसका इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो कम मात्रा से ही शुरुआत करें। इसके बाद चेक करें। अगर आपको फर्क मालूम पड़े तो इसे कंटिन्यू कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- कलौंजी का तेल हमेशा अच्छी क्वालिटी वाला ही यूज करें।
- अगर स्कैल्प पर किसी तरह की एलर्जी या इंफेक्शन है तो इस्तेमाल न करें या डॉक्टर से सलाह लें।
- तेल को जरूरत से ज्यादा शैंपू में न मिलाएं।
- किसी भी नए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Shampoo में इन 2 चीजों को मिलाकर लगाएं, कम हो जाएगा Hair Fall
ताे अगर आप भी बालों को मजबूत और शाइनी बनाना चाहती हैं तो इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।