Beautiful Toe Nails: ब‍िना पार्लर जाए पैरों के नाखूनों को ऐसे बनाएं सुंदर, जानें तरीका

आमतौर पर हम सभी चेहरे, बालों और हाथों की केयर कर लेते हैं, लेकिन पैरों और उनके नाखूनों को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे कई बार पैर के नाखून पीले, बेजान या गंदे नजर आने लगते हैं। ऐसे में हम आपको पैर के नाखूनों काे सुंदर बनाने का तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-06-14, 16:45 IST
beautiful toe nails tips

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारी खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते हैं। आमतौर पर लोग सुंदरता न‍िखारने के ल‍िए स‍िर्फ चेहरे पर ही ध्‍यान देते ह‍ैं, लेक‍िन पैरों और नाखूनों काे नजरअंदाज कर द‍िया जाता है। इस वजह से पैरों के नाखून पीले और गंदे नजर आन लगते हैं।

ऐसे में लोग पैरों के नाखूनों को सुंदर बनाने के ल‍िए पार्लर जाते हैं, लेकिन अब आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्रि‍यंका यादव कुछ आसान से ट‍िप्‍स दे रही हैं ज‍िसे अपनाकर आप भी पैरों के नाखूनों को सुंदर बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

beautiful toe nails tips (1)

सबसे पहले पैरों को अच्छी तरह साफ करें

नाखूनों की देखभाल की शुरुआत पैरों की सफाई से ही होती है। इसल‍िए एक टब में गुनगुना पानी ले लें और उसमें थोड़ा सा साबुन मिला दें। अब पैरों को 10 से 15 मिनट के लि‍ए उसी में डुबोकर रखें। इससे नाखूनों और त्वचा पर जमी गंदगी सॉफ्ट हो जाएगी और सफाई आप आसानी से कर पाएंगी।

यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: स‍िर्फ 5 स्‍टेप्स में घर पर करें पेड‍िक्‍योर, फटी एड़ियों और कालेपन से म‍िलेगा छुटकारा

नाखूनों को सही तरीके से काटें

लंबे और कलर चेंज हो चुके नाखूनों को काटना जरूरी होता है। पैर के नाखूनों को बहुत ज्यादा गोल शेप में काटने के बजाय आप सीधा काटें। इससे नाखून अंदर की तरफ नहीं बढ़ेंगे। नाखून काटने के बाद नेल फाइल की मदद से किनारों को स्मूथ कर लें।

नाखूनों की सफाई करें

आपके साथ भी ऐसा होता होगा क‍ि नाखूनों के नीचे धूल-मिट्टी और गंदगी जमा हो जाती होगी। इसे साफ करने के लिए आप क‍िसी सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- फ्री में घर पर करें Pedicure, बस इस पेस्‍ट को लगाने से दूर होगी पैरों की टैनिंग

beautiful toe nails tips (2)

मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें

नाखूनों और आसपास की स्‍क‍िन को हेल्‍दी रखने के लिए मॉइश्चराइज करना जरूरी है। इसके लिए आप फुट क्रीम, नारियल तेल या कोई अच्छा मॉइश्चराइजर इस्तेमाल कर सकती हैं। रात को सोने से पहले पैरों और नाखूनों पर जरूर क्रीम लगाएं।

यह भी पढ़ें- Manicure At Home: पार्लर जैसा महंगा मैनीक्योर अब घर पर, 4 आसान स्टेप्स में दूध जैसे गोरे हो जाएंगे आपके हाथ

नेल पॉलिश लगाएं

अगर आप नाखूनों को और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो अपनी पसंद की नेल पॉलिश लगा सकती हैं, लेकिन नेल पॉलिश लगाने से पहले नाखूनों को अच्छी तरह साफ कर लें।

यह भी पढ़ें- Glowing Hand Tips: ब‍िना पार्लर जाए नेचुरल चीजों से चमकेंगे आपके हाथ, इस नुस्‍खे से दूर होगा हाथों का कालापन

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • रोजाना पैरों को साफ करें।
  • बहुत टाइट फुटव‍ियर न पहनें।
  • नाखूनों को ताेड़ने से बचें।

तो अगर आप भी पैरों के नाखूनों को सुंदर बनाना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।