Straight Hair Remedy: बाल हो जाएंगे सीधे, बस इस्तेमाल करें घर पर बना यह जेल

परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग काफी महंगी होती है। साथ ही इससे बालों को काफी नुकसान भी होता है। ऐसे कई नेचुरल तरीके हैं, जिनकी मदद से आप बालों को आसानी से स्ट्रेट कर सकती हैं। इसके लिए जेल बेहद लाभदायक होगा। आपको इसे बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस आर्टिकल में हम आपको इसे बनाने से लेकर लगाने का तरीका।
बनाएं हेयर स्ट्रेटनिंग जेल (How To Make Hair Straightening Gel)
एलोवेरा जेल में ए, सी, ई, फॉलिक एसिड पाया जाता है,जो बालों को हाइड्रेट करता है। वहीं कैस्टर ऑयल बालों में शाइन लाता है। अलसी के बीज में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो ड्राई हेयर, फ्रिजिनेस और बालों को स्ट्रेट करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री
- अलसी के बीज
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 चम्मच कैस्टर ऑयल
- आधा नींबू का रस
- 1 चम्मच शहद
जेल बनाने का तरीका
- एक सॉसपैन में 1 कप पानी डालें।
- अब इसमें 2 चम्मच अलसी के बीज मिलाएं।
- इसे गैस पर कम आंच पर रखकर कम से कम 2-3 मिनट तक उबाल लें।
- जब यह जेल जैसा दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें।
- अब इसे ठंडा होने के रख दें।
- फिर इसे एक छलनी की मदद से छानकर अलसी के बीज को अलग कर लें।
- इस जेल को नॉन मैटेलिक बोतल में डालें।
- अब जेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 चम्मच कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच शहद और आधा नींबू का रस डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका स्ट्रेट बालों के लिए उपाय।
इसे भी पढ़ें:बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए ये 2 घरेलू उपाय आएंगे काम
जेल लगाने का तरीका (How To Use Hair Straightening Gel)
- जेल अच्छे से लग जाए ऐसे में आपको बालों को सेक्शन में बांटना चाहिए।
- बालों को कंघी करें, ताकि उलझे बाल सुलझ जाएं।
- अब एक बोतल में गुनगुना पानी डालकर बालों पर स्प्रे कर लें।
- अब अपने हाथों की मदद से बालों पर जेल लगाएं। (हेयर जेल लगाने के नुकसान)
- इस बात का खास ध्यान रखें कि बालों की जड़ से लेकर टिप तक अच्छे से कवर हो जाए।
- ठंडे पानी से बाल धोएं। गर्म पानी से बाल फ्रिजी हो जाते हैं। इसलिए केवल ठंडे पानी का उपयोग करें।
- शैंपू न करें। केवल कंडीशनर का उपयोग करें।
- अब चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल कर बालों को सीधा कर लें।
- तौलिया से बाल न सुखाएं।
- यह बालों से मॉइश्चर को छीन लेता है।
- इस जेल का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें।
- महीने भर में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें:Hair Styling Tips: बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के 5 आसान घरेलू उपाय
इन बातों का रखें ध्यान (Tips To Take Care)
- अगर आप चाहती हैं कि बाल जल्दी स्ट्रेट हो तो इसके लिए आपको ताजे एलोवेरा जेल का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए आपको बाजार से
- खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप घर पर ही जेल बना सकते हैं।
- अलसी के बीज को आपको किसी मैटेलिक कंटेनर में न उबालें। यह जेल के प्रभाव को कम कर सकता है।
- गीले बालों को बांधने और खींचने से बचना चाहिए। इससे बाल आसानी से टूट जाते हैं।
- क्योंकि इसमें नींबू का रस मिलाया गया है। इसलिए इसका पर्याप्त मात्रा में ही इस्तेमाल करें। अगर नींबू का रस ज्यादा हो जाएगा तो इससे बाल रूखे हो सकते हैं।
- जेल को स्टोर करने के लिए एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। साथ ही एक महीने के अंदर इसका उपयोग कर लें।
इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।