herzindagi
tips to straight hair with egg

Straight Hair Remedies: घुंघराले बालों को स्ट्रेट करने के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग नहीं अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

How To Get Straight Hair Naturally: अब आपको पार्लर जाकर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे, आप घरेलू उपायों से भी बाल स्ट्रेट कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-10-01, 08:04 IST

Hair Straightening Mask: कई महिलाओं के बाल नेचुरली घुंघराले होते हैं। हालांकि, किसी-किसी को कर्ली बाल नहीं पसंद होते हैं। ऐसे में महिलाएं हेयर स्ट्रेटनिंग और रिबॉन्डिंग का सहारा लेती हैं। इन्हें करवाने के बाद न केवल बालों की नेचुरल शाइन कम हो जाती है बल्कि बाल खराब भी हो जाते है।

कई बार यह ट्रीटमेंट उनकी जेब पर भारी भी पड़ता है। अगर आप स्ट्रेट बालों की ख्वाहिश रखती हैं तो आप कुछ आसान उपाय अपना सकती हैं। आप इसके लिए बालों में अंडा लगा सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं घुंघराले बालों को अंडे की मदद से कैसे किया जा सकता है सीधा? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

अंडे से बनाएं मास्क (How To Make Egg Mask)

how to make egg maskबालों में मास्क जरूर लगाना चाहिए। इससे बाल अच्छे हो जाते हैं। हालांकि, बाजार में बालों संबंधित समस्याओं के लिए अलग-अलग मास्क मौजूद हैं। अगर आप बाल स्ट्रेट करना चाहती हैं तो इसके लिए अंडे से बना मास्क काम आएगा।

आवश्यक सामग्री

  • 1 अंडे का सफेद भाग
  • 2 कप दूध

बनाने का तरीका

  • एक छोटे बाउल में 1 अंडा तोड़ लें।
  • इसके बाद अंडे के पीले भाग को अलग कर लें।
  • अब इसमें 1 कप दूध डालें।

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले बालों को अच्छे से कंघी करें।
  • इससे आपके बाल सुलझ जाएंगे, जिससे यह मास्क लगाने में आसानी आएगी।
  • इसके बाद ब्रश से इसे अपने बालों में लगाएं।
  • फिर बालों को कवर कर लें।
  • 15-20 मिनट बाद सामान्य शैंपू से बालों को धोएं।(अंडे के सफेद भाग के फायदे)

इसे भी पढ़ें:Long Hair Natural Remedies: अंडे का इस तरह करें इस्तेमाल, पाएं घुटने जितने लंबे बाल

चावल का आटा आएगा काम ( How To Use Rice Flour On Hair)

यह विडियो भी देखें

चावल के आटे से बने मास्क से न केवल बाल सीधे हो जाएंगे बल्कि यह स्कैल्प को भी साफ रखने में मदद करता है। इसके उपयोग से स्कैल्प में मौजूद गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी। अगर आपके बाल डैमेज हैं तो इस मास्क के इस्तेमाल से बाल अच्छे होने लगेंगे।

आवश्यक सामग्री

  • 4-5 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • ¼ कप दूध
  • 1 अंडे का सफेद भाग
  • 1 कप मुल्तानी मिट्टी

बनाने का तरीका

  • एक बाउल में 4-5 बड़े चम्मच चावल का आटा, ¼ कप दूध, 1 अंडे का सफेद भाग और 1 कप मुल्तानी मिट्टी डालें।
  • अब इसे अच्छे से मिक्स करें।
  • लीजिए बन गया आपका बालों को सीधे करने के लिए हेयर मास्क

इसे भी पढ़ें:बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए इस तरह इस्तेमाल करें अंडे के छिलके, ट्राई करें ये हेयर पैक

लगाने का तरीका

  • इस मास्क को लगाने के लिए आपको ब्रश चाहिए होगा।
  • फिर अपने बालों को 6-7 सेक्शन में बांटें।
  • इन्हें क्लिप से सिक्योर कर लें।
  • इसके बाद एक-एक करके सभी बालों पर यह मास्क लगाएं।
  • फिर इसे सूखने दें।
  • करीब 1 घंटे बाद बालों को अच्छे से वॉश करें।

बालों में अंडा लगाने से क्या होता है? (Benefits Of Using Egg On Hair)

benefits of using egg on hair ()

  • डैंड्रफ की समस्या को कम करने के लिए अंडा बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप अंडे में दही और नींबू मिलाकर बालों में मिला सकती है।
  • अगर आपके बाल ड्राई हैं तो आपको अंडे का इस्तेमाल करना चाहिए। ड्राई बालों के लिए अंडा असरदार होता है।
  • महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स के कारण बालों की शाइन कम हो जाती है। ऐसे में आप अंडे का उपयोग कर सकती हैं। शाइनी बालों के लिए अंडा एक अच्छा विकल्प है।
  • फ्रिजी बालों के लिए भी अंडा लाभकारी होता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।