चमकती त्वचा के लिए एक्सपर्ट के बताए गए तरीके से घर पर बनाएं घी वाला मॉइस्चराइजर

खूबसूरत दिखना हर लड़की को पसंद होता है। लेकिन इसके लिए आपको अपनी स्किन की सही देखभाल भी करना आनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बदलता मौसम और बढ़ता प्रदूषण हमेशा हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से वो डल और बेजान होने लगती है। ऐसे में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो आपके काम भी आएंगे, साथ ही आपकी स्किन को ग्लोइंग भी बनाएंगे। इसके लिए आप टीवी एक्ट्रेस के बताए गए तरीके से घर पर तैयार करें मॉइश्चराइजर। इसको हर एक उम्र की महिला अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती है और लंबे समय तक इसे स्टोर भी कर सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
घी मॉइस्चराइजर के लिए सामग्री

- घर का बना देसी घी- 2 चम्मच
- तांबे की कटोरी
- ठंडा पानी- 1/2 गिलास
घी मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- इसके लिए सबसे पहले एक तांबे की कटोरी लें।
- फिर इसमें डाले घर का बना देसी घी (स्किन पर घी के फायदे)
- अब इसमें डालें ठंडा पानी।
- इसके बाद इसे हाथों से मसलें।
- इस प्रक्रिया को करके इसे क्रीमी टेक्सचर की तरह बना लें।
- अब इसे एक कंटेनर में स्टोर कर लें।
टिप्स: आप चाहे तो इसे मिक्सी में भी तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अगर करेंगी ये काम, त्वचा रहेगी क्लियर
घी मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करने का तरीका
- इस मॉइस्चराइजर को लगाने से पहले अपने चेहरे को पानी से साफ करें।
- इसके बाद इसे पूरे चेहरे पर अप्लाई करें।
- इसे आप किसी भी एज ग्रुप के लोगों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
- घर पर बनाए गए इस मॉइश्चराइजर को आप रोजाना सुबह-शाम इस्तेमाल कर सकती हैं।
टिप्स: डार्क सर्कल और पिंपल्स (पिंपल्स दूर करने के घरेलू तरीके) के लिए भी इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए इन तरीकों से चेहरे पर लगाएं देसी घी
चेहरे पर घी के फायदे
- चेहरे पर घी लगाने से आपकी स्किन मॉइश्चराइज रहेगी, साथ ही ग्लो भी बनी रहेगी।
- घी को चेहरे पर मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है, जिसकी वजह से स्किन लंबे समय तक जवां रहती है।
- घी में विटामिन ए, डी, ई और के पाया जाता है इससे स्किन हेल्दी बनी रहती है।
नोट: आप भी बताए गए इस नुस्खे से पिंपल्स और डार्क सर्कल की समस्या दूर कर सकती हैं। यह मॉइश्चराइजर नेचुरल चीजों से घर पर तैयार की गई है जिसको बनाने का तरीका शीबा आकाशदीप ने बताएं हैं इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की त्वचा चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Freepik
- चेहरे पर घी लगाने के क्या फायदे होते हैं?
- इसके इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग बनी रहती है और पिंपल्स, डार्क सर्कल नहीं होते हैं।
- घी का इस्तेमाल कैसे करें?
- इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।