चेहरे पर घी लगाने से मिलता है जादुई निखार, जानें कैसे?

खूबसूरत दिखना तो हम सभी चाहते हैं, लेकिन इसके लिए त्वचा की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। वहीं बदलते मौसम के कारण त्वचा में कई तरीके के बदलाव होते हैं। हालांकि त्वचा के लिए आपको मार्केट में कई तरीके के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन बाहरी चीजों में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं जो त्वचा से निखार छीन सकते हैं।
बता दें कि इन प्रोडक्ट्स को अवॉयड कर आप घर में मौजूद सिर्फ एक चीज को रात में इस्तेमाल कर चेहरे पर नेचुरल ग्लो से लेकर जवां त्वचा पा सकती हैं। तो आइये जानते हैं क्या है वो घरेलू नुस्खा और रात में ही क्यों करना चाहिए इसका इस्तेमाल?
रात में ही क्यों?

- रातभर चेहरे पर घी लगा रहने से त्वचा के सेल्स रिपेयर होंगे।
- स्किन सेल्स रिपेयर होने के कारण आपको त्वचा में कई तरीके के बदलाव नजर आएंगे।
आवश्यक सामग्री
- केसर
- गाय का घी
केसर के फायदे
- चेहरे पर केसर लगाने से डार्क स्पॉट्स कम होते हैं।
- साथ ही ये त्वचा को सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से रक्षा करने में मदद करता है।
घी के फायदे
- चेहरे की त्वचा पर घी लगाने से स्किन नैचुरली ग्लो करने लगती है।
- साथ ही घी को चेहरे पर मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसके कारण स्किन लम्बे समय तक जवां नजर आती है।
इसे भी पढ़ें : अगर करेंगी ये काम, त्वचा रहेगी क्लियर
कैसे करें इस्तेमाल?

- रात में चेहरे पर घी लगाने के लिए सबसे पहले आप करीब आधा चम्मच घी को हल्का गुनगुना कर लें।
- इसके बाद आप इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद आप इसमें एक चुटकी केसर मिला लें।
- केसर को अच्छी तरह से घी में मिलाने के बाद आप कम से कम 4 से 8 बूदें चेहरे पर लगा लें।
- करीब 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
- मसाज करने से घी त्वचा के अंदर अब्सोर्ब हो जाएगा।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपको त्वचा में बदलाव नजर आ जाएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको चेहरे पर घी लगाने का ये घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
- चेहरे पर घी लगाने से क्या होता है?
- चेहरे की त्वचा पर घी का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा लम्बे समय तक जवां नजर आती है और नेचुरल ग्लो चेहरे पर बरकरार रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।