अगर करेंगी ये काम, त्वचा रहेगी क्लियर

चेहरे पर दाग भला किसे पसंद होते हैं? कितनी भी देखभाल कर लो, चेहरे क्लियर नहीं रहता है। क्लियर स्किन पाने के लिए आप क्या करती हैं? अक्सर महिलाएं तरह-तरह के फेस ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है। आप कुछ बातों को ध्यान में रख, क्लियर स्किन पा सकती हैं।
रोजाना करें चेहरा साफ
क्लियर स्किन पाने के लिए आपको रोजाना चेहरे को साफ करना चाहिए। यानी, दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश जरूर करें। सुबह उठते ही आपको चेहरे पर क्लींजर से चेहरा क्लीन करें। रात को भी यह प्रोसीजर फॉलो करें।
चेहरे को क्लीन करने के लिए सबसे पहले त्वचा को हल्का गीला कर लें। अब फेस वॉश लगाएं। फिंगरटिप की मदद से चेहरे को सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
अगर आपके चेहरे पर ब्लैक या व्हाइटहेड्स हैं, तो उस जगह पर हल्का सा प्रेशर डालें, ताकि यह निकल जाएं। फेस वॉश करने के बाद तौलिया से डैब करके चेहरे को पोंछ लें। त्वचा को रगड़ना नहीं चाहिए। इससे स्किन लाल हो जाती है और जलन हो सकती है।
फेस पैक का इस्तेमाल करें
चेहरे को साफ और स्पॉटलेस बनाए रखने के लिए फेस पैक बेहद काम आता है। पपीता चेहरे पर मौजूद पिंपल्स को भी कम करने में मदद करता है। पपीता से पैक बनाने के लिए 2 चम्मच पपीते के गूदे में 2 चम्मच खीरा का रस और आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पैक का इस्तेमाल त्वचा पर करें। जब यह सूख जाए, तब पानी से चेहरा साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: क्लियर स्किन पाने के लिए इन फेस पैक का करें इस्तेमाल
इन चीजों का जरूर करें इस्तेमाल
क्लियर स्किन पाने के लिए आपको त्वचा पर कुछ चीजों का हमेशा इस्तेमाल करना चाहिए। इनमें टोनर, सनस्क्रीन, मॉइश्चराइजर चेहरे पर जरूर लगाएं। सनस्क्रीन लगाने से एजिंग साइंस नजर नहीं आते हैं। साथ ही, टैनिंग भी नहीं होती है। (हेल्दी स्किन के लिए टिप्स)
सीरम लगाने से भी चेहरे पर मौजूद दाग हल्के हो जाते हैं। इसके अलावा, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करना न भूलें। मेकअप स्किन को डैमेज करने का काम करता है। इसलिए मेकअप हटाना जरूरी है। अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है, तो नारियल और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: घर बैठे-बैठे इन टिप्स की मदद से फ्री में पाएं क्लियर स्किन
इन बातों का रखें ध्यान
- त्वचा पर गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। गर्म पानी त्वचा में मौजूद नेचुरल ऑयल को छिन लेता है, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है।
- बार-बार त्वचा पर हाथ नहीं लगाना चाहिए। हमारे हाथ बेहद गंदे होते हैं। इनके कारण चेहरे पर पिंपल हो सकते हैं।
- हेल्दी स्किन के लिए फेशियल और क्लीन अप जरूर करवाएं। ये ट्रीटमेंट त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने का काम करते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
- कितनी बार करें चेहरा साफ ?
- दिन में कम से कम दो बार चेहरा साफ करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।