Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:27 AM IST

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए घर में ही सस्‍ते में जैल आईलाइनर बनाएं

अगर आप भी अपनी आंखों को सुंदर बनाने के लिए जैल आईलाइनर पसंद हैं तो इसे सस्‍ते में घर पर ही बनाएं। 
Updated:- 2020-01-13, 09:00 IST
gel eyeliner main

आंखों में आईलाइनर लगाना एक फैशन बन गया है और हर लड़की को आंखों को सुंदर दिखाने के लिए इसे लगाना बेहद पसंद भी होता है। लेकिन आजकल जैल लाइनर लगाना लड़कियां ज्‍यादा पसंद करती हैं, ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह वाटरप्रूफ होने के साथ ही आंखों को खूबसूरत लुक देता हैं। अब केवल ब्‍लैक ही नहीं बल्कि ब्‍लू, ग्रीन और कपड़ों से मैचिंग के लाइनर लगाने का ट्रेंड है। लेकिन आपको हर बार ट्रेंड के चक्कर में फंसकर बाजार से महंगे कलरफुर आईलाइनर खरीदने की जरूरत नहीं क्‍योंकि आप इसे आसानी से घर पर बना सकती हैं। 

जी हां अगर आप भी अपनी आंखों को सुंदर बनाने के लिए आईलाइनर का इस्तेमाल करना चाहती हैं, खासतौर पर जैल आईलाइनर, क्‍योंकि न केवल इससे आपकी आंखे सुंदर दिखाई देती हैं बल्कि लंबे समय तक आंखों में बरकरार भी रहता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले जैल आईलाइनर आपको काफी महंगे लगते हैं। जिनके कारण आप उसे खरीद नहीं पाती हैं या फिर एक आईलाइनर के लिए आपका ज्‍यादा पैसे खर्च करने का मन नहीं करता हैं तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि आप घर पर ही मौजूद चीजों से आसानी से आईलाइनर बना सकती हैं। आइए जानें कि घर पर ही होममेड जैल आईलाइनर कैसे बना सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर लगाने का सही तरीका

gel eyeliner inside

जैल आईलाइनर बनाने के लिए सामग्री

  • आईशैडो- किसी भी एक रंग का
  • प्राइमर- आंखों के लिए 
  • नारियल तेल
  • क्यू टिप- 1

 

जैल आईलाइनर बनाने का तरीका

  • एक काले रंग के आईशैडो की थोड़ी सी मात्रा लेकर इसे एक छोटे से कंटेनर में रख लें।
  • फिर इस कंटेनर में आंखों का प्राइमर डाल लें और इस मिश्रण को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। 
  • इसके बाद नारियल की कुछ बूंदें पिघलाकर इस मिश्रण में मिला लें।
  • इसके बाद एक क्यू की नोक का इस्तेमाल कर इस सामग्री को मिक्स कर लें।
  • आपका जैल आईलाइनर तैयार हैं। आप इसका इस्‍तेमाल आसानी से कर सकती हैं।
  • घर में बना ये जैल आईलाइनर आपको आपके काजल की तरह की लुक देता हैं। यह कम से कम 6 से 7 घंटे तक बरकरार रहता हैं। यह जैल आईलाइनर काफी आराम से लग जाता है और अनेक रंगों में भी बन सकता हैं।

इसे जरूर पढ़ें: घर पर इस तरह से बनायें आईलाइनर, मस्कारा और आईशैडो

gel eyeliner inside

सावधानी

  • जैल आईनाइनर बनाने के लिए थोड़े ढीले आईशैडो का इस्तेमाल करें।
  • आईलाइनर बनाने के लिए एक मैट आईशैडो का इस्तेमाल करें। 
  • नारियल तेल के बदले आप वैसलीन का इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं।
  • एक ऐसे प्राइमर का इस्तेमाल करें जो साफ हो। 

 

तो देर किस बात की आप भी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए जैल आईलाइनर घर पर ही बनाएं। लेकिन इसे इस्‍तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर कर लें। हो सकता है कि इनमें से कोई चीज आपकी स्किन को सूट न करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।