रोज वाटर से बनाएं फेस मिस्ट, चेहरा जाएगा खिल

स्किन की देखभाल करने के लिए मार्केट में नए-नए प्रोडक्ट्स आते हैं। हर प्रोडक्ट का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। काफी समय से फेस मिस्ट का इस्तेमाल बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि फेस मिस्ट त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
क्या आप बाजार से फेस मिस्ट खरीदकर लाती हैं? आप घर पर भी इसे बना सकती हैं। गुलाब जल त्वचा के लिए लाभकारी होता है। चलिए जानते हैं गुलाब जल से फेस मिस्ट बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल के फायदे।
क्या होता है फेस मिस्ट?

फेस मिस्ट लिक्विड फॉर्म में होता है, जिसका इस्तेमाल त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए किया जाता है। फेस मिस्ट का इस्तेमाल ड्राई से लेकर ऑयली स्किन पर किया जा सकता है। आपको बाजार में अलग अलग इंग्रेडिएंट्स से बने फेस मिस्ट मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं।
कैसे बनाएं फेस मिस्ट

क्या चाहिए?
- गुलाब की पत्तियां
- डिस्टिल्ड वाटर
- 2-4 बूंद विटामिन ई
क्या करें?
- डिस्टिल्ड वाटर में गुलाब की पत्तियां डालें।
- अब इसे कम से कम 45 मिनट के लिए कम आंच पर उबलने के लिए छोड़ दें।
- कुछ समय बाद गुलाब की पत्तियों का रंग निकलने लगेगा। जब पानी बिल्कुल लाल या पिंक हो जाए तब समझ जाए कि गुलाब जल तैयार है।
- पानी को ठंडा होने पर एक बोतल में छान लें।
- अब इस पानी में विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। (फेस टोनर कैसे बनाएं)
- बोतल को अच्छे से शेक करें।
- लीजिए बन गया रोज वाटर फेस मिस्ट।
इसे भी पढ़ें:Face Care: तेज धूप से डल पड़ गई त्वचा खिल जाएगी, घर पर बनाएं हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट
इस फेस्ट मिस्ट के फायदे
- अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको इस फेस मिस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। गुलाब जल के उपयोग से त्वचा कम ऑयली नजर आती है।
- फेस के पोर्स को श्रिंक करने के लिए भी यह फेस मिस्ट फायदेमंद है।
फेस मिस्ट के इस्तेमाल के फायदे

- मेकअप को अच्छे से ब्लेंड करना जरूरी होता है। इसके लिए स्किन का हाइड्रेट होनी चाहिए। ड्राई स्किन पर मेकअप को ब्लेंड करने में परेशानी आती है। अगर आप मेकअप लगाने से पहले त्वचा पर फेस मिस्ट का इस्तेमाल करेंगी तो इससे मेकअप अच्छे से सेट हो जाएगा। यानी आपका मेकअप लुक फ्लॉलेस नजर आएगा।
- फेस मिस्ट अलग-अलग चीजों से बने होते हैं। गुलाब जल और ग्रीन टी दो ऐसे इंग्रेडिएंट्स हैं जो स्किन को जवां रखने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप ग्रीन टी फेस मिस्ट को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करती है तो इससे आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स नहीं होंगी।
- सन बर्न, रेडनेस और खुजली से राहत पाने के लिए आप फेस मिस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फेस मिस्ट में कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं।
इसे भी पढ़ें:Summer Skin Care : गर्मियों में त्वचा के लिए बेस्ट रहेंगे ये Face Toner
कब करें फेस मिस्ट का इस्तेमाल?
गर्मियों के दौरान आपको बार बार फेस वॉश करने की जरूरत नहीं है। स्किन को फ्रेश और हाइड्रेट रखने के लिए आप केवल फेस मिस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेकअप को लॉन्ग लास्ट बनाए रखने के लिए केवल एक ही बार स्प्रे करें।
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।