Juda Style: दुल्हन पर खूब जचेंगे ये 5 जूड़ा स्टाइल

दुल्हन का श्रृंगार बहुत ज्यादा खास होता है और इस श्रृंगार को सुंदर बनाने में जहां अच्छे आउटफिट्स, ज्वेलरी और मेकअप का हाथ होता है, वहीं एक अच्छा हेयर स्टाइल भी बहुत मायने रखता है।
वैसे तो आजकल की दुल्हनें अलग तरह के ब्राइडल लुक के लिए बालों को ओपन भी रखती हैं। मगर ब्राइडल जुड़ा बनाने का फैशन सदाबहार है। एक अच्छे जूड़े के बिना ब्राइडल लुक अधूरा सा नजर आता है।
इसलिए आज हम आपको ब्राइडल जूड़े के कुछ स्टाइल दिखाएंगे, जो आप भी अपने डी-डे के लिए चुन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दिखना चाहती हैं अपनी कॉकटेल नाइट में अप-टू-डेट तो ऐसे चुनें हेयर स्टाइल
लो ब्राइडल बन
- आजकल लो ब्राइडल बन काफी ट्रेंड में है। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले सेंटर पार्टिंग करें और बालों को सुलझा लें। बाल मैनेजेबल लगें इसके लिए आप हेयर जेल का इस्तेमाल करें।
- अब आपको बालों को पीछे ले जाना है और आप जैसे जूड़े को स्टाइल करना चाहती हैं कर लें। आपको लो हेयर बन में ढेरों हेयर स्टाइल मिल जाएगी।
- फिर आप हैवी गजरा से बन को कवर करें। इसके लिए बेस्ट होगा कि आप रियल फ्लावर्स का इस्तेमाल करें। आप गुलाब, मोगरा और ऑरजिचड के फ्लावर जूड़े में लगा सकती हैं।
- वैसे तो बाजार में आपको कुछ हेयर एक्सेसरीज भी मिल जाएंगी, जो आपके जुड़े की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देंगी। आप उनका भी प्रयोग कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अपनी बेटी की शादी में बनाएं ऐसे बन हेयर स्टाइल, दिखेंगी आकर्षक
डोनट जूड़ा
- यह जूड़ा उन ब्राइड्स के लिए बेस्ट हैं, जिनके बाल छोटे होते हैं और वे आर्टिफिशियल बालों का प्रयोग भी नहीं करना चाहती हैं।
- ऐसे में आपको पहले बालों में आगे की ओर हाई पफ बनाना चाहिए और फिर क्राउन एरिया पर हई पोनिटेल
- बाजार में आपको बड़े और छोटे आकार के डोनट मिल जाएंगे इसके अंदर से पोनीटेल निकालें और डोनट में बालों को स्प्रेड करें।
- बचे हुए बालों से रोज बनाएं और हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें।
- आखिर में आप कोई अच्छी सी हेयर एक्सेसरीज लें और जूड़े की गोलाई में लगा दें। इस तरह से आपका जूड़ा बनकर तैयार हो जाएगा।
क्राउन पफ जूड़ा
- इस तरह का जूड़ा भी दुल्हन पर बहुत अच्छा लगता है। इसके लिए बालों की सेंटर पार्टिंग करें और दोनों तरफ बालों की फ्रंट से पमिंग कर दें।
- इसके बाद आप पमिंग किए हुए बालों को कान के पीछे पिनअप करें और बालों को अच्छी तरह से कॉम्ब कर लें।
- अब आपको हेड क्राउन पर पफ बनाना है। पफ मीडिया हो या फिर हाई इसके लिए आपको आर्टीफीशियल पफ का इस्तेमाल करना चाहिए।
- अब आप लो बन बनाएं। बालों की लेंथ यदि कम है तो आपको डोनट या फिर आर्टीफीशियल जूड़े का इस्तेमाल करना चाहिए।
- इसके बाद आप सुंदर सी जूड़ा एक्सेसरीज लगा लें, इससे जूड़ा और भी ज्यादा अच्छा लगेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।