Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:19 AM IST

DIY Natural De-Tan Soap: पार्लर जैसा निखार अब रोजाना, घर की रसोई में रखी चीजों से मिनटों में बनाएं नेचुरल डीटैन साबुन

धूप से काली हुई त्वचा को फिर से चमकाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल डी-टैन साबुन या फिर फेस पैक खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप Natural De-tan Soap बनाकर तैयार कर सकती हैं। यह तरीका बिना किसी केमिकल के जिद्दी टैनिंग हटाने और ग्लोइंग स्किन पाने के आसान तरीका है। नीचे लेख में जानें इसे बनाने का तरीका- 
Updated:- 2026-05-23, 20:13 IST
DIY Natural De-tan Soap

DIY Sun Tan Removal Soap: गर्मियों के मौसम में धूप और प्रदूषण के कारण से स्किन पर टैनिंग आना एक आम बात है। चेहरे और हाथों पर जमी सन-टैन धीरे-धीरे स्किन के नेचुरल ब्यूटी को खत्म कर देता है। इसे हटाने के लिए आमतौर पर लोग महंगे पार्लर से ट्रीटमेंट या केमिकल वाले डी-टैन फेस पैक खरीदते हैं, जो कभी-कभी सेंसटिव स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि किचन में मौजूद चीजों से आप घर पर Natural Detan Soap तैयार कर सकती हैं? इस साबुन की खास बात यह है कि इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। नीचे लेख में जानें इसे बनाने का तरीका-

सामग्री

de-tan-face-cleanup

  • 200 ग्राम- बकरी के दूध का सोप बेस
  • 1 टेबल स्पून- चावल का पाउडर
  • 1 टेबल स्पून- मसूर दाल का पाउडर
  • ½ टेबल स्पून- कॉफी पाउडर
  • 1–2 टेबल स्पून- गुलाब जल
  • 1 टेबल स्पून- नारियल का तेल

इसे भी पढ़ें- Summer Skin Care: लू से झुलस गई है त्‍वचा, दही में इस तेल की 5 बूंद मिलाकर लगाने से मिलेगा फायदा

घर पर डी-टैन साबुन कैसे बनाएं? (How To Make D-Tan Soap)

How To Make D-Tan Soap

  • सबसे पहले चावल का पाउडर, मसूर दाल का पाउडर, कॉफी, गुलाब जल और नारियल के तेल का इस्तेमाल करके एक चिकना पेस्ट बना लें।
  • बकरी के दूध के सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में थोड़ा पानी भरें।
  • फिर उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
  • अब एक दूसरा बर्तन लें और उसे पानी वाले पतीले पर रखें।
  • अब इसमें सोप बेस को मेल्ट करें।
  • पिघलने के बाद, तैयार पेस्ट को इसमें डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसे साबुन के सांचों में डालें और कुछ घंटों के लिए जमने दें।

जरूरी टिप्स

  • ऑनलाइन साइट या कॉस्मेटिक स्टोर पर गोट मिल्क सोप बेस आसानी से मिल जाएगा।
  • ये साबुन प्राकृतिक हैं, इसलिए इन्हें इस्तेमाल के बाद सूखी जगह पर रखें ताकि ये जल्दी न गलें।
  • किसी भी नए साबुन को चेहरे पर लगाने से पहले हाथ पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें।

इसे भी पढ़ें-चिलचिलाती धूप में भी नहीं मुरझाएगी ड्राई स्किन, एक्सपर्ट के बताएं इस हाइड्रेशन फॉर्मूले से करें Face Care

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।